एक्सप्लोरर

अब तक 30 गिरफ्तार, दंगा भड़काने वाला 'मास्टरमाइंड' भी अरेस्ट, हिंसा की आग में जले हल्द्वानी में क्या है हाल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Haldwani Violence News: हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने हालात पूरी तरह से काबू कर लिए हैं. हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हुई है.

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक अवैध मदरसा गिराए जाने के बाद भड़की हिंसा को चार दिन बीत चुके हैं. प्रशासन की कड़ाई का असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि धीरे-धीरे शहर में हालात सामान्य होने लगे हैं. इस मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हल्द्वानी में 8 फरवरी को हिंसा हुई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि छह लोगों की मौत हुई. ऐसे में आइए जानते हैं कि शहर के ताजा हालात क्या हैं.

  • हल्द्वानी में हुई हिंसा में पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 25 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस तरह हिंसा में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने बताया है कि ज्यादातर आरोपियों की गिरफ्तारी नैनीताल जिले में हुई है. आरोपियों के पास अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. 
  • समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक रविवार (11 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद उसे हल्द्वानी लाया जा रहा है. मलिक ने ही शहर के बनभूलपुरा इलाके में अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण कराया था, जिसे ढहाने पर हिंसा भड़की थी. 
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि हिंसा में शामिल दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई आरोपी कितनी भी रसूख वाला क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. नुकसान की भरपाई भी उनसे ही होगी. सीएम ने कहा है कि राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने वाली है. 
  • हल्द्वानी हिंसा वाले इलाके बनभूलपुरा में जरूरी सेवाएं बहाल हो गई हैं. बनभूलपुरा को छोड़कर बाकी इलाकों में पहले ही कर्फ्यू हटा लिया गया था. बलभूलपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दवा की दुकानें और सभी जरूरत का सामान मुहैया कराने वाली दुकानें एक बार फिर से खुल गई हैं. 
  • हिंसा के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी में इंटरनेट बैन कर दिया था. हालांकि, हिंसा के चार दिन बाद एक बार फिर इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं. प्रशासन ने इंटरनेट बहाल करने के साथ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की जाएगी. 
  • भले ही हल्द्वानी में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई रिस्क नहीं ले रहा है. राज्य सरकार ने केंद्र से केंद्रीय बलों की मांग की है. गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100-100 जवानों वाली चार कंपनियों की मांग की गई है. हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में अभी 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. 
  • उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की है. कांग्रेस नेताओं की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की. उन्होंने हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की है. सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कुमाऊं आयुक्त को घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए गए हैं. 
  • जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमात-ए-इस्लामी हिंद के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को हल्द्वानी पहुंचा. जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद जो रिपोर्ट सौंपी गई है, वो बेहद दर्दनाक है. 
  • मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि हिंसा के बाद पुलिस ने क्रूरता और दुर्व्यवहार की सभी सीमाएं तोड़कर रख दीं. पुलिसकर्मी दरवाजे तोड़कर और घरों में जबरन घुसकर लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं. पुरुषों और महिलाओं दोनों को पुलिस परेशान कर रही है. 
  • जमीयत के दूसरे धड़े के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद पैदा हुए हालात को लेकर चिंता व्यक्त की गई है. 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में कैसे बिगड़े हालात, किस बात पर भड़की हिंसा की आग? जानिए आगजनी के पीछे की असल कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget