एक्सप्लोरर

Hafiz Saeed: अबू कताल के साथ था भारत का नंबर-1 दुश्मन हाफिज सईद, अटैक के बाद से हो गया लापता; क्या टारगेट पर था लश्कर चीफ

Hafiz Saeed: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू कताल की हत्या हो गई. जब उसे गोलियों से भूना गया, तब हाफिज सईद भी उसके साथ था.

Hafiz Saeed: भारत के नंबर-1 दुश्मन हाफिज सईद के साथी अबू कताल का मर्डर हो गया है. उसे अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया. अबू कताल लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सगंठन का अहम सदस्य था. उसे लश्कर चीफ हाफिज सईद का दायां हाथ भी कहा जाता था. दिलचस्प बात यह भी है कि जब अबू कताल पर हमला हुआ तब हाफिज सईद भी उसके साथ ही था. वह इस हमले में बच गया. 

अबू कताल को झेलम में गोली मारी गई. हमले को किस तरह अंजाम दिया गया, यह तो साफ नहीं हो सका है लेकिन खबर है कि इस हमले के बाद से हाफिज सईद लापता हो गया है. माना जा रहा है कि खुद पर हमले के डर से वह अंडरग्राउंड हो गया है. सोशल मीडिया पर तो उसके मरने की भी बातें चलने लगीं हालांकि इक्का-दुक्का पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो हाफिज सईद सुरक्षित है और लाहौर में ही हैं. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है.

कौन था अबू कताल?
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू कताल सिंघी का काम जम्मू-कश्मीर के लोगों में भारत के खिलाफ नफरत पैदा करना था. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों का साजिशकर्ता रहा है. साल 2023 में हुए राजौरी आतंकी हमले में उसकी अहम भूमिका थी. NIA ने इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी.

9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर हुए आतंकी हमले में भी अबू कताल का नाम सामने आया था. इस हमले में आतंकियों ने बस पर ओपन फायर किया था. ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया था और बस खाई में जा गिरी थी. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 33 घायल हुए थे.

अबू कताल अपने आका हाफिज सईद के इशारों पर ही सारी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. बता दें कि हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड था. वह भारत के मोस्ट वांटेंड आतंकी की लिस्ट में पहले नंबर पर है.

पाकिस्तान में ढेर हो रहे भारत के दुश्मन
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से भारत के दुश्मनों को बैक टू बैक मौत के घाट उतारा जा रहा है. सभी हमले एक ही तरह से हो रहे हैं. अज्ञात हमलावर पाकिस्तानी आतंकियों को निशाना बना रहे हैं. पाकिस्तान में यह भी कहा जा रहा है कि यह हमले भारत करा रहा है. यही कारण है कि हाफिज सईद के अंडरग्राउंड होने की खबरें आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

Alien Enemy Act of 1798: ट्रंप ने 227 साल पुराना कौन सा खतरनाक कानून लागू कर दिया, कुछ ही घंटों में जज ने लगा दी रोक

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget