एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann Wife: जानिए गुरप्रीत कौर के बारे में सबकुछ, जिनके साथ सीएम भगवंत मान करने जा रहे हैं शादी

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के सीएम भगवंत मान और गुरप्रीत कौर कल चंडीगढ़ में एक छोटे से समारोह में शादी करेंगे.

Gurpreet Kaur Biography: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) सात जुलाई गुरुवार को दूसरी शादी करने वाले हैं. सीएम छह साल पहले अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे और अब उनकी दूसरी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से चंडीगढ़ (Chandigarh) में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शादी समारोह में शामिल होंगे. इससे पहले आपको बताते हैं पंजाब के सीएम की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में.

डॉ. गुरप्रीत कौर 32 साल की हैं. गुरप्रीत का परिवार कुरुक्षेत्र के पिहोवा के तिलक नगर से हैं. उनके पिता इंद्रजीत सिंह एक किसान हैं और मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच भी हैं. उनकी मां माता राज कौर गृहिणी हैं. गुरप्रीत कौर की दो बहनें और हैं. 

कौन हैं गुरप्रीत कौर?

गुरप्रीत घर में सबसे छोटी है. उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया में और दूसरी अमेरिका में रहती हैं. गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है. कहा जाता है कि भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, दोनों फैमिली फ्रेंड हैं. वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. डॉ. गुरप्रीत कौर एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें सीएम मान की मां और बहन ने चुना है, जो चाहते थे कि सीएम मान दोबारा शादी करें. 

भगवंत मान की पहली पत्नी कौन हैं?

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर (Indrapreet Kaur) की बात करें तो वह दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं. उनके दोनों बच्चे भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भारत आए थे. कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप (AAP) ने इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए पंजाब में सरकार बनाई थी. इससे पहले, भगवंत मान पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई भूमिका की चर्चा जोरों पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget