एक्सप्लोरर

Wanted Pannu: आतंकवाद से लेकर राजद्रोह तक गुरपतवंत सिंह पन्नू पर अकेले पंजाब में दर्ज 22 केस

Cases Against Gurpatwant Singh: गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अकेले पंजाब में ही 22 केस दर्ज हैं. इनमें आतंकवाद से लेकर राजद्रोह तक के केस शामिल हैं. साल 2020 से पन्नू को आतंकवादी घोषित कर रखा है.

Gurpatwant Singh Pannun: प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू पर अकेले पंजाब में 22 मुकदमे दर्ज हैं. पन्नू पर आतंकवाद से लेकर राजद्रोह तक के आरोप लगे हैं. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 6 जुलाई 2017 से 28 अगस्त 2022 के बीच, सिख फॉर जस्टिस के कनाडा स्थित कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब में आतंकवाद से लेकर राजद्रोह से लेकर 22 मामले दर्ज हैं.

इसके अलावा चंडीगढ़ में राजद्रोह और अन्य आरोप के मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में कई एफआईआर में आरोपी है. पंजाब पुलिस पन्नू के आत्मसमर्पण के लिए केंद्र के जरिए कानूनी कार्रवाई कर रही है जिससे कि उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में मुकदमा चलाया जा सके. भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 से संशोधित UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है. जुलाई 2020 में ही पंजाब पुलिस ने अमृतसर और कपूरथला में पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था.

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस का मुखिया और लीगल एडवाइजर है. वो कनाडा में रहता है. उसका जन्म अमृतसर के खानकोट गांव में हुआ था. बाद में वो विदेश चला गया औऱ आईएसआई के समर्थन से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रहा है. गुरपतवंत सिंह पन्नू के पिता का नाम महिंदर सिंह था जो बंटवारे के समय पाकिस्तान से अमृतसर के खानकोट गांव में बस गए थे. पन्नू का एक भाई भी है जिसके नाम मंगवंत सिंह पन्नू है, ये दोनों ही विदेश में जाकर बस गए.

इंटरपोल ने खारिज की अपील

भारत सरकार लगातार गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर जारी करने की मांग कर रही है. भारतीय एजेंसियों ने दूसरी बार इंटरपोल से ये अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया. इंटरपोल का कहना है कि भारतीय एजेंसियां पन्नू के खिलाफ पर्याप्त सबूत देने में नाकाम रही हैं, इस वजह से उनकी अपील को खारिज कर दिया गया है. इसके अलावा भारत ने जिस UAPA कानून के तहत पन्नू के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की उस पर भी इंटरपोल ने सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इंटरपोल ने ये माना है कि पन्नू और उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस पर अलगावाद से जुड़े होने के आरोप लगे हैं.

ये भी पढ़ें:

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में भारत को झटका, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इनकार

विदेशों में रहने वाले सिखों के लिए SGPC का बड़ा कदम, इंटनेरशनल सिख एडवाइजरी बोर्ड का होगा गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget