एक्सप्लोरर

गुपकार गठबंधन: महबूबा मुफ्ती का गृहमंत्री पर पलटवार, बोलीं- अब गठबंधन में चुनाव लड़ना भी ऐंटी नैशनल हो गया

मुफ्ती ने लिखा कि अब गठबंधन में चुनाव लड़ना भी ऐंटी नैशनल हो गया है. बीजेपी चाहे तो सत्‍ता की भूख के लिए कितने ही गठबंधन कर ले लेकिन हम यूनाइटेड फ्रंट बना लें तो पता नहीं कैसे देशहित को नुकसान हो रहा है.

श्रीनगर: गुपकार घोषणा पर गृहमंत्री अमित शाह के निशाना साधने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने पलटवार किया है. महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि खुद को मसीहा और राजनीतिक विरोधियों को आतंरिक और काल्पनित दुश्मन बताना काफी पुराना हो गया है. उन्होंने कहा कि अब गठबंधन में चुनाव लड़ना भी ऐंटी नैशनल हो गया है. बता दें गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि गुपकार गैंग कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है.

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ''पुरानी आदतें जल्‍दी जाती नहीं. पहले बीजेपी का नैरेटिव था कि टुकड़े टुकड़े गैंग से भारत की संप्रभुता को खतरा है और अब वे 'गुपकार गैंग' का इस्‍तेमाल हमें ऐंटी नैशनल्‍स दिखाना चाहते हैं. बीजेपी खुद तो दिन-रात संविधान का माखौल बनाती है.''

एक दूसरे ट्वीट में मुफ्ती ने लिखा कि अब गठबंधन में चुनाव लड़ना भी ऐंटी नैशनल हो गया है. बीजेपी चाहे तो सत्‍ता की भूख के लिए कितने ही गठबंधन कर ले लेकिन हम यूनाइटेड फ्रंट बना लें तो पता नहीं कैसे देशहित को नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खुद को मसीहा और राजनीतिक विरोधियों को आतंरिक और काल्‍पनिक दुश्‍मन बताकर प्रॉजेक्‍ट करने की बीजेपी की चाल अब बासी हो गई है. बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की जगह अब लव जिहाद, टुकड़े टुकड़े और अब गुपकार गैंग पर राजनीतिक चर्चा होती है.

गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा था? गुपकार गुट को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बड़ा हमला बोला. अमित शाह ने गुपकार गुट को 'गुपकार गैंग' करार दिया. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल पूछते हुए कहा है कि ये गैंग जम्मू-कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है, हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान करता है? क्या सोनिया और राहुल गांधी इसका समर्थन करते हैं?

अमित शाह ने कहा है कि वे गुपकार गुट को कहना चाहते हैं कि ये लोग देश के मूड के साथ चलें, वर्ना खत्म हो जाएंगे. अमित शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और गुपकार गुट के नेताओं और कांग्रेस पर तीखे हमले किए. गृहमंत्री ने कहा, "गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है, वे चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू-कश्मीर में दखल करें, गुपकार गैंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करता है, क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग के ऐसे कदमों का स्वागत करती है? उन्हें अपना रुख पूरी तरह से स्पष्ट करना चाहिए."

कांग्रेस बोली- हम गुपकार का हिस्सा नहीं, गृहमंत्री शरारत पूर्ण बयानबाजी कर रहे कांग्रेस ने गृहमंत्री के आरोपों पर कहा कि हम गुपकार का हिस्सा नहीं हैं, गृहमंत्री इसे लेकर शरारतपूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''आए दिन झूठ बोलना, कपट फैलाना व नए भ्रमजाल गढ़ना मोदी सरकार का चाल-चेहरा-चरित्र बन गया है. शर्म की बात है कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी दरकिनार कर जम्मू, कश्मीर व लद्दाख पर सरासर झूठी, भ्रामक व शरारतपूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget