एक्सप्लोरर

Gujarat: सूरत में युवक को सड़क पर घसीटने और पीटने के आरोप में 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Surat Police: गुजरात पुलिस के दो कांस्टेबल को नए साल की पूर्व संध्या पर सूरत शहर की एक सड़क पर एक व्यक्ति को घसीटने और पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

Two Cops Suspended On Drag & Hit Man: नए साल पर गुजरात के सूरत शहर में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया था. 31 दिसंबर की शाम को दो पुलिसकर्मियों ने एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई की थी. अब इस मामले में सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने आरोपी दोनों पुलिस वालों को निलंबित कर दिया है. 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार (02 जनवरी) को इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "गुजरात पुलिस के दो कांस्टेबल को नए साल की पूर्व संध्या पर सूरत शहर की एक सड़क पर एक व्यक्ति को घसीटने और पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है." दोनों सिपाहियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई

पुलिस इंस्पेक्टर एचएस आचार्य ने कहा, "सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने घटना की जांच के आदेश दिए थे. प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद दोनों कांस्टेबल को सोमवार (02 जनवरी) को निलंबित करने का निर्णय लिया गया." आचार्य ने कहा, "सीसीटीवी कैमरे में कैद उनके व्यवहार के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, उनके खिलाफ जांच अभी भी चल रही है." 

 

उधना पुलिस स्टेशन में तैनात थे आरोपी

इंस्पेक्टर आचार्य ने कहा, "प्रारंभिक जांच के अनुसार कांस्टेबल ने घटना की सूचना पुलिस थाने में नहीं दी थी." उन्होंने बताया, "नियमानुसार दोनों कांस्टेबल को संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित करना चाहिए था कि एक व्यक्ति को कुछ संदेह के आधार पर पकड़ा गया था और कोई अवैधता नहीं पाए जाने के बाद उसे जाने दिया गया था. उनकी ओर से ऐसा नहीं किया गया." निलंबित दोनों कांस्टेबल सूरत शहर के उधना पुलिस स्टेशन में तैनात थे.

पहले क्या बयान दिया गया था?

इससे पहले डीसीपी भागीरथ गढ़वी का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "रिक्शा में 2 लोग बैठे थे. उन्होंने पीसीआर वैन को देखा और भागने लगे. इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरा फरार हो गया. जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने दूसरों को पकड़ने से मना किया और अभद्र व्यवहार किया. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया. जब दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछा गया कि वे क्यों भागे, तो उन्होंने कहा कि वे पुलिस को देखकर डर गए थे. इसलिए पुलिस ने उस वक्त दोनों लोगों को जाने दिया. मामले की जांच की जा रही है." 

ये भी पढ़ें-Kanjhawala Case: 'आमने-सामने की टक्कर हुई, लड़की तभी गाड़ी में फंस गई थी लेकिन...', आरोपियों ने पूछताछ में उगले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget