एक्सप्लोरर

'ऐसा सबक सिखाना, जिंदगी भर रहे याद', अब गुजरात के 'अतुल सुभाष' ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड

गुजरात के बोटाद जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. पुलिस ने वीडियो सबूत के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

Gujarat News: गुजरात के बोटाद जिले में पुलिस ने शनिवार (4 जनवरी) को एक महिला को उसके पति की आत्महत्या के मामले में हिरासत में लिया है. महिला जया सथाडिया पर मानसिक उत्पीड़न की वजह से आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय सुरेश साथदिया ने 30 दिसंबर को जमराला गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुरेश के पिता बाबू साथदिया की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश के मोबाइल फोन से मिले एक वीडियो में वह रोते हुए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए. वीडियो में उन्होंने कहा "उसको ऐसा सबक सिखाना जो वह जिंदगी भर याद रखे. वह न मेरी थी और न बच्चों की. उसने मुझे धोखा दिया और मुझे मरने पर मजबूर कर दिया."

आत्महत्या से पहले किया था वीडियो रिकॉर्ड

एफआईआर के अनुसार जया अक्सर अपने पति से झगड़कर मायके चली जाती थी. घटना वाले दिन सुरेश जया को घर लाने के लिए उसके मायके गए थे, लेकिन जया ने वापस आने से मना कर दिया. इसके बाद सुरेश घर लौटे और आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया.

ये वीडियो उनके मोबाइल फोन में मिला, लेकिन इसे न तो किसी को भेजा गया और न ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. सुरेश के पिता ने बताया कि परिवार अंतिम संस्कार के कामों में व्यस्त था जिसके चलते शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. सुरेश के चार बड़े भाई और दो बहनें हैं.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बोटाद के उप पुलिस अधीक्षक एन.पी. अहिर ने कहा "हमने महिला को हिरासत में लिया है और वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेंगे ताकि उत्पीड़न की प्रकृति की गहराई से जांच हो सके." सुरेश और जया की शादी को 17 साल हो चुके थे और उनके चार बच्चे हैं. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! इन इलाकों में बारिश-तूफान का कहर, जानें मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget