एक्सप्लोरर

मोदी मैजिक के बाद अब जादू दिखाकर वोट मांगेगी बीजेपी

माना जा रहा है कि गुजरात के शहरी क्षेत्रों में ‘मोदी मैजिक’ अब भी बरकरार है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मोदी मैजिक’ को चुनौती दिख रही है. इसलिए अब जादूगरों के मैजिक के जरिए बीजेपी वोट पाने की कोशिश में लगी है.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव और इसके नतीजे भारतीय राजनीति की दो प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस की दशा और दिशा तय करेगा. 22 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी दिसंबर 9 और 14 को होने वाले गुजरात चुनाव को जीतने के लिए हर दिन अलग-अलग कैंपेन लॉन्च कर रही है. 2014 में ‘मोदी मैजिक’ देशभर में चला और बीजेपी भारी जीत हासिल कर पाई. हालांकि इस बार गुजरात में ‘मोदी मैजिक’ चलेगा या नहीं ये तो नतीजे ही बताएंगे लेकिन फिलहाल यहां के चुनाव में जादू का सहारा लिया जा रहा है.

हाल ही में पाटन की रैली में राहुल गांधी ने एक जादूगर से मुलाक़ात की थी. जहां राहुल गांधी ने जादूगर से बातचीत करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा था. राहुल गांधी ने उस जादूगर से कहा था, "जैसे जादूगर ट्रिक करता है जो कि सही नहीं होता, सिर्फ नजर का धोखा होता है, उसी तरह पीएम मोदी गुजरात में लोगों पर ट्रिक आजमाते हैं. जादूगर ट्रिक के जरिए पैसे कमाते हैं और मोदी जी 22 सालों से यही कर रहे हैं."

मोदी मैजिक के बाद अब जादू दिखाकर वोट मांगेगी बीजेपी

राहुल गांधी के इस तंज के बाद मंगलवार को बीजेपी ने भी जादूगरों का सहारा लेते हुए 'मैजिक कैंपेन' शुरू किया है. "मैजिक कैंपेन" के तहत 36 जादूगर हर रोज 800 गांव जाएंगे और 20 दिनों में 144 सीटों में आने वाले गांवों को कवर करेंगे. गांव पहुंच कर ये जादूगर अपने मैजिक के जरिए लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे.

माना जा रहा है कि गुजरात के शहरी क्षेत्रों में ‘मोदी मैजिक’ अब भी बरकरार है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मोदी मैजिक’ को चुनौती दिख रही है. इसलिए अब जादूगरों के मैजिक के जरिए बीजेपी वोट पाने की कोशिश में लगी है.

साल 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने उस वक़्त प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा था "चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता." जिसके बाद बीजेपी ने इसी बयान को चुनावी मुद्दा बनाकर ‘चाय पर चर्चा’ शुरू की थी. अब कांग्रेस के जादूगर वाले कटाक्ष के बाद बीजेपी ने शुरू ‘मैजिक कम्पैन’ शुरू किया है.

‘चाय वाले’ तंज़ को बीजेपी ने उस वक्त चाय को चुनावी कैंपेन बनाकर जीत हासिल की थी इस बार भी कांग्रेस के जादूगर तंज के बाद बीजेपी ने इसे चुनावी कम्पैन के लिए इस्तेमाल कर लिया है. अब इस बार ये जादूगर बीजेपी के लिए क्या जादू करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget