एक्सप्लोरर

साबरमती आश्रम में बोले PM मोदी - ‘गोरक्षा के नाम पर किसी को मारना कैसी गोसेवा, ये बर्दाश्त नहीं’

नई दिल्ली: दो दिन के गुजरात दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भावुक हो गये. आज गोरक्षा के नाम पर देश में हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालत पर मुझे पीड़ा होती है. हिंसा कर रहे गोरक्षकों को बेहद सख्त संदेश देते हुए पीएम ने सवाल उठाया कि क्या किसी इंसान को मारने से गोरक्षा होती है?

आपको बता दें कि पीएम गुजरात के दौरे पर हैं. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साबरमती आश्रम का दौरा किया.

हिंसा छोड़कर अहिंसा के रास्ते पर चलें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा,  ''महात्मा गांधी और विनोबा जी ने हमें गाय की सेवा करना सिखाया है.'' पीएम मोदी ने कहा,  ''देश को हिंसा छोड़कर अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा.'' उन्होंने कहा, ''हमारी धरती अहिंसा की धरती है, हमारी जन्मभूमि महात्मा गांधी की जन्मभूमि है, हम यह कैसे भूल सकते हैं.''

  गोरक्षा के नाम पर कानून हाथ में न लें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में गोरक्षकों को संदेश देते हुए कहा,  ''गाय के नाम पर किसी की जान लेना सही नहीं है. कानून अपना काम करेगा. गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में न लिया जाए. इस देश में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.'' इस दौरान पीएम मोदी ने गाय के पश्चाताप की एक कहानी भी सुनाई. उन्होंने कहा कि पांव के नीचे एक बच्चे के आने के बाद गाय ने अपनी जान दे दी थी.

हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं होता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हिंसा से आज तक कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ और ना ही कभी भविष्य में होगा. इसलिए हम सब एक साथ काम करें और महात्मा गांधी के सपनों का भारत-निर्माण करें.''

पीएम पहले भी दे चुके हैं नसीहत

यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी ने गोरक्षकों को नसीहत दी हो. इससे पहले इसी साल अगस्त में पीएम मोदी ने गोरक्षकों को फर्जी बताया था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग रात में गुंडागर्दी करते हैं और दिन में गोरक्षक बन जाते हैं. पीएम ने कहा था कि कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget