एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कांग्रेस पर हार्दिक पटेल का निशाना, पूछा- हिंदुओ से इतनी नफरत क्यों?

Gujarat Congress News:हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के तथाकथित राम मंदिर वाले बयान पर हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

Gujarat Congress News: गुजरात (Gujarat) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका देने वाले राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने अब कांग्रेस (Congress) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल हाल ही में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के तथाकथित राम मंदिर वाले बयान पर हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास करती हैं. आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!

 

हार्दिक पटेल ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं. 

हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा 

बता दें कि गुजरात में कांग्रेस (Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. पटेल ने त्यागपत्र के माध्यम से कहा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है. जबकि देश एक विकल्प की जरूरत है. उन्होंने कहा था कि देश को एक ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो और हमारे देश के लोगों को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो.

कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद हार्दिक पटेल दूसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है. बीते ही दिनों हार्दिक ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता रहे हार्दिक पटेल (Hardik Patel) बीते दिनों कांग्रेस की आलोचना करने के साथ पार्टी के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं. वहीं, वे लगातार बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में उनके बीजेपी में जानें की अटकलें हैं और अब बीजेपी नेता से मिलने से ये अटकलें और तेज हो गई हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में BJP-SP को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए 

Zomato Share Price: नतीजों के बाद Zomato के शेयर में 19 फीसदी का उछाल, मौजूदा लेवल से दे सकता है 100 फीसदी का रिटर्न!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget