गुजरात के डिप्टी सीएम बोले- ‘सरकार जल्द करेगी पाटीदार नेताओं से बातचीत’
“गुजरात सरकार और पटेल नेताओं के बीच चर्चा का मुख्य विषय मुआवजा और ‘पाटीदार शहीदों’ को नौकरी दिए जाने के साथ ही उनके खिलाफ दायर याचिकाओं को वापस लेने का होगा.”

अहमदाबाद: गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा है कि गुजरात सरकार जल्द ही पटेल आरक्षण की मांग कर रहे पटेल नेताओं से बातचीत करेगी. पटेल ने कहा है कि सरकार पटेल आरक्षण की मांग कर रहे तमाम आंदोलनकारियों और नेताओं के साथ पटेल समुदाय के वरिष्ठ व्यक्तियों से भी बातचीत करेगी और संवेदनशील मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने का काम करेगी.
पटेल ने आगे कहा, “गुजरात सरकार और पटेल नेताओं के बीच चर्चा का मुख्य विषय मुआवजा और ‘पाटीदार शहीदों’ को नौकरी दिए जाने के साथ ही उनके खिलाफ दायर याचिकाओं को वापस लेने का होगा.”
पटेल आगे कहते हैं, “दोनों संगठनों (पाटीदार अनामत आंदोलन समिति और सरदार पटेल समूह) के लोग एक ‘समझौता सूत्र’ पर पहुंचने के लिए सरकार से बातचीत करने को तैयार हैं.”
गौरतलब है कि साल 2015 से आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय हार्दिक पटेल के नेतृत्व में गुजरात में जगह-जगह आंदोलन कर रहा है.























