एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल: गुजरात में बीजेपी को 117, कांग्रेस को 64 सीटों का अनुमान

गुजरात चुनाव एग्जिट पोल: बीजेपी एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी कर रही है. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में बीजेपी-117, कांग्रेस-64 और अन्य-01 सीटें मिल रही हैं.

नई दिल्ली: रोज रंग बदलती गुजरात की राजनीति में पूरा देश दिलचस्पी ले रहा है. आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया. इसी के साथ गुजरात की जनता एक बड़े सियासी संग्राम की साक्षी बनी. इस संग्राम में देश के दोनों बड़े राजनीतिक दल अपने तरकश से हर वो तीर छोड़े जिससे विपक्षी धड़े को चित किया जा सके. इस विधानसभा चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने सियासी पारा ही चढ़ा दिया. वहीं, लोकतंत्र की सबसे ताकतवर ईकाई माने जाने वाली 'जनता' इस पूरे राजनीति द्वंद पर गहरी नजर बनाए रखी. लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, यह तो 18 दिसंबर के गर्भ में छिपा हुआ है. यह चुनाव देश के दो बड़े सियासी दलों की साख का ही सवाल नहीं है, बल्कि इसके नतीजे 2019 लोकसभा चुनाव की पटकथा भी लिखेगा. इसीलिए इस चुनाव को सियासी गलियारे में 2019 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. सभी की जुबान पर एक ही सवाल, किसकी बनेगी सरकार? भारतीय राजनीति की दिशा करने वाले इस चुनावी नतीजे से पहले गुजरात के जनता की नब्ज को टटोलने के लिए एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने एग्जिट पोल किया है.

सौराष्ट्र-कच्छ इलाके (कुल सीट- 54) में किस पर कौन भारी?

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में बीजेपी को काफी फायदा हो रहा है. हार्दिक पटेल फैक्टर से बीजेपी को नुकसान होता नहीं दिख रहा है. पीएम मोदी की रैलियों के बाद इलाके का समीकरण बदला है. सौराष्ट्र की 54 सीटों पर नजर डालें तो एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 49% वोट शेयर मिलता दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस 41% तो अन्य और निर्दयलियों को 10% वोट शेयर मिल सकता है.

बीजेपी को 31-37 सीट, कांग्रेस को 16-22 सीट और अन्य के हिस्से 0-2 सीट आ सकती हैं. सीटों के औसत पर नजर डालें तो बीजेपी को 34, कांग्रेस को 19 और अन्य के हिस्से एक सीट आ सकती है. पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें

उत्तर गुजरात (कुल सीट-53) में किस पर कौन भारी? एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में सौराष्ट्र-कच्छ की तरह उत्तरी गुजरात में भी बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल गई है. उत्तरी गुजरात की 53 सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी को 49%, कांग्रेस को 42% और अन्य को 9% वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है.

उत्तरी गुजरात में किसे कितनी सीटें? वोट शेयर को सीटों में तब्दील करें तो उत्तर गुजरात में बीजेपी के हिस्से 32-38 सीटें, कांग्रेस के हिस्से 16-22 सीटें मिलती दिख रही हैं. उत्तरी गुजरात में अन्य का खाता नहीं खुल रहा है. सीटों के औसत की बात करें तो बीजेपी को 35 सीटें, कांग्रेस को 18 मिल सकतीं हैं. पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें

दक्षिण गुजरात (कुल सीट-53) में किस पर कौन भारी?

दक्षिण गुजरात की 35 सीटों के वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का कमल यहां खिल रहा है. बीजेपी को 52%, कांग्रेस को 40% और अन्य के हिस्से 08 प्रतिशत वोट शेयर जाता दिख रहा है. सीटों पर नजर डालें तो बीजेपी को 21-27, कांग्रेस को 9-13 और अन्य के हिस्से 0-1 सीट जाती नजर आ रही हैं. सीटों के औसत पर नजर डालें को बीजेपी को 24, कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही हैं. यहां अन्य का खाता भी नहीं खुल रहा है. बीजेपी कांग्रेस से बहुत आगे है लेकिन 2012 के मुकाबले उसे चार सीटों का घाटा हो रहा है. पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें

मध्य गुजरात में किसे कितना वोट शेयर? मध्य गुजरात की 40 सीटों के वोट शेयर में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है. बीजेपी को 47%, कांग्रेस 42% और अन्य के हिस्से 11 प्रतिशत वोट शेयर जाता नजर आ रहा है. वोट शेयर को सीटों में बदलें तो मध्य गुजरात की 40 सीटों में बीजेपी 21-27, कांग्रेस को 13-19 मिलती दिख रही हैं. सीटों के औसत की बात करें तो बीजेपी को 24, कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती हैं. मध्य गुजरात में किसी निर्दलीय का खाता भी नहीं खुल रहा है. पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें

किसको कितनी सीटें? एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजी ही पलट दिया. बीजेपी एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी कर रही है. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में बीजेपी-117, कांग्रेस-64 और अन्य-01 सीटें मिल रही हैं. ये जीत साल 2012 के विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत है. साल 2012 में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget