एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस को समर्थन, पाटीदार के कई नेता लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव से बड़ी सियासी खबर आयी है, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है. पाटीदार आंदोलन समिति (PAAS) के कई नेता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव से बड़ी सियासी खबर आयी है, जो कांग्रेस के लिए बड़ी राहत की खबर है, तो बीजेपी के लिए एक सिर दर्द है. लंबी खींचतान, कांग्रेस से कई दौर की बैठकों के बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही ये बात भी सामने आई है कि पाटीदार आंदोलन समिति (PAAS) के कई नेता कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

हार्दिक पटेल से बातचीत के बाद ललित वसोया ने पाटीदार आंदोलन समिति  के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है. ललित कांग्रेस के टिकट पर धोराजी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि, अभी पूरी तरह से साफ नहीं है कि हार्दिक पटेल ने किन-किन शर्तों पर कांग्रेस को समर्थन का एलान किया है.

गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए हार्दिक का ये औपचारिक ऐलान मनोवैज्ञानिक बढ़त माना जा रहा है. हालांकि ये ऐलान हार्दिक पटेल ने खुद सामने आकर नहीं किया है लेकिन PAAS के संयोजक ललित वसोया ने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से चुनाव लड़ने की बात कही है. मतलब साफ है कि हार्दिक ने परोक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन कर दिया है.

1

आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान होंगे. मतगणना 18 दिसंबर को होगी.

माना जाता है कि पाटीदारों से बात नहीं बनने की वजह से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने में देरी कर रही थी, लेकिन अब जो संकेत मिल रहे हैं उससे साफ है कि अब कांग्रेस के लिए टिकट का एलान करना आसान हो गया है. वैसे भी टिकट के एलान करने में बहुत थोड़ा वक़्त बचा हुआ है. गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है. कांग्रेस ने अब तक अपने एक भी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है, जबकि बीजेपी 182 में 106 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है.

कौन हैं हार्दिक पटेल?

हार्दिक पटेल गुजरात में पटीदार आंदोलन के बड़े युवा नेता हैं. पाटीदार समुदाय ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं. हार्दिक पटेल का जन्म 20 जुलाई 1993 में चन्दन नगरी गुजरात में हुआ था. हार्दिक साल 2011 में सरदार पटेल समूह से जुड़े थे. इसके बाद हार्दिक ने साल 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का निर्माण किया था, जिसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget