एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पोरबंदर में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, यहां जानिए समीकरण

Gujarat Election 2022: बीजेपी के बाबूभाई बोखिरिया 2012 से पोरबंदर से विधायक हैं. 2012 गुजरात विधानसभा चुनाव में, बाबूभाई बोखिरिया ने कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया को हराया था.

Porbandar Assembly Constituency: गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान 1 दिसंबर को होने हैं, जिसमें 89 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा, जिसमें 93 सीटों पर मतदान होगा. जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. गुजरात के राजकोट जिले में पड़ने वाले पोरबंदर में भी पहले चरण में मतदान होने हैं. यहां बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. ऐसे में पोरबंदर से किसी की जीत आसान नहीं दिखाई दे रही है.   

पोरबंदर से आम आदमी पार्टी के जीवन जंगी, कांग्रेस के अर्जुन भाई मोढवाडिया और बीजेपी के बाबूभाई भीमाभाई बोखिरिया के बीच लड़ाई है. चुनावी घोषणा होने से पहले ही जीवनभाई जंगी जोकि पोरबंदर फिशिंग बोट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं आप में शामिल हो गए थे.

मछुआरा समुदाय के प्रसिद्ध नेता 
आप के जंगी पोरबंदर के मूल निवासी हैं और मछुआरा समुदाय के एक प्रसिद्ध नेता हैं. जंगी को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए मछुआरों को वापस लाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है. क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए भी उनकी तारीफ की गई. बता दें कि उन्होंने कोविड-19 से मरने वाले 53 लोगों के दाह संस्कार की व्यवस्था की.

कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला
गुजरात में हमेशा से कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच करीबी मुकाबला रहा है. किसान रामदेव भाई के मुताबिक, "पोरबंदर में लगातार विकास हो रहा है. सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हैं, हमें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता. यहां अच्छे स्कूल और विश्वविद्यालय भी हैं, इसलिए बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर पलायन नहीं करना पड़ता है. आप यहां रोजगार के अवसर भी पा सकते हैं. क्षेत्र की सड़कें भी अच्छी हैं. लेकिन अगर आप राजनीतिक टकराव की बात करें तो यह सिर्फ एक तरफ नहीं झुकता है. दोनों प्रमुख पार्टियों (बीजेपी और कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. 

बाबूभाई बोखिरिया 2012 से विधायक
बीजेपी के बाबूभाई बोखिरिया 2012 से पोरबंदर से विधायक हैं. 2012 गुजरात विधानसभा चुनाव में, बाबूभाई भीमाभाई बोखिरिया ने कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया को 17,146 और 2017 में 1855 वोटों के अंतर से हराया था. 2017 में, पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 237908 मतदाता थे.

पोरबंदर के एक सीए छात्र, विजयभाई का कहना है कि अन्य नगर निगमों की तुलना में पोरबंदर नगर निगमों ने शहर में कोई काम नहीं किया है. सड़कें अच्छी नहीं बनी हैं, जल निकासी व्यवस्था खराब है और हालांकि पोरबंदर में रोजगार के अवसर हैं. लेकिन स्थानीय लोगों के लिए नौकरियां कम हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: रवींद्र जडेजा के पिता कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट, बोले- 'छोटे भाई जैसा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget