एक्सप्लोरर

गुजरात के प्रचार युद्ध में आज फिर बीजेपी की 'कारपेट बॉम्बिंग', दूसरे चरण की सभी 93 सीटों पर रैलियां, कई दिग्गज मांगेंगे वोट

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होना है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में अब विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोके हुए हैं. इसी को लेकर आज (22 नवंबर) बीजेपी राज्य के दूसरे चरण वाली सभी 93 सीटों पर रैलियां करेगी. बीजेपी ने 'कारपेट बॉम्बिंग' (Carpet Bombing) के तहत बड़े पैमाने पर चुनाव कैंपेन करने की रणनीति बनाई है. इन सभी 93 सीटों पर आज से बीजेपी के स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार में जुट जाएंगे. 

आज के प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज वोट मांगेंगे. बीजेपी ने इस बार अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है. चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी काफी समय पहले से ही रणनीति तैयार कर रही थी. बीजेपी ने गुजरात में 18 नवंबर से कारपेट बॉम्बिंग के तहत इलेक्शन कैंपेन की शुरूआत की थी. पार्टी ने इसके लिए अपने 46 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है.

बीजेपी के स्टार प्रचारक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, परसोत्तम रुपाला, नरेंद्र तोमर, अनुराग ठाकुर, जनरल वी के सिंह, मनसुख मांडविया सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदू अधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या सहित पार्टी के 46 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल हैं, यह नेता आगामी दिनों में पार्टी के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार करने वाले हैं. 

गुजरात में कब होना है मतदान 

गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. बता दें कि गुजरात कि विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है. गुजरात के कुल 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदाता अपना मत दर्ज कराएंगे. दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ो के मुताबिक गुजरात में वोट देने वाले कुल मतदाता 4.91 करोड़ हैं, जिसमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Election 2022: जयंती पटेल हैं गुजरात के सबसे अमीर उम्मीदवार, संपत्ति जानकर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget