एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: सास-बहू का झगड़ा खत्म, 35 साल की सास ने 50 साल की बहू को दिया आशीर्वाद

दरअसल बीजेपी ने पंचमहल ज़िले की कालोल सीट से बीजेपी ने सांसद प्रभात चौहान की बहू सुमन चौहान को टिकट दिया था जिसके विरोध में उनकी सास रंगेश्वरी देवी ने बिगुल बजा दिया. रंगेश्वरी देवी प्रभात चौहान की चौथी पत्नी है जबकि सुमन चौहान सांसद की पहली पत्नी रूपारी बेन के बेटे की पत्नी हैं.

नई दिल्ली: गुजरात की पंचमहल जिले की कालोल सीट पर चल रहा पारिवारिक ड्रामा खत्म हो गया है. सोमवार को बीजेपी से सांसद प्रभात चौहान ने अपनी पत्नी रंगेश्वरी देवी के साथ अपनी बहू सुमन चौहान के साथ मंच साझा किया और दोनों पति- पत्नी ने बहू को आशीर्वाद भी दिया. मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी दिखे. सभी ने मिलकर बीजेपी को जिताने का आह्वान किया. सियासी संदेश देने के लिए बेशक सास बहू का झगड़ा खत्म हो गया हो लेकिन मंच पर सास बहू में दूरियां भी दिखीं. गुलाबी सूट में चश्मा लगाए बैठी 35 साल की सास रंगेश्वरी देवी और 50 साल की बहू बीजेपी प्रत्याशी सुमन चौहान दोनों अलग सोफे पर बैठी नज़र आईं.

जनसभा के बाद पूरा परिवार नामांकन दाखिल करवाने निकले. सांसद महोदय खुली जिप्सी में सवार होकर बड़े काफिले के साथ अपनी बहू सुमन चौहान का नामांकन दाखिल कराने उनके साथ पंहुचे. जिप्सी पर सांसद प्रभात चौहान, बीजेपी से प्रत्याशी और उनकी बहू सुमन चौहान, सुमन के पति प्रवीण चौहान आगे की तरफ नज़र आ रहे थे. लेकिन सुमन की सास रंगेश्वरी देवी जिप्सी में पीछे खड़ी दिखीं. तल्खियां नामांकन करते वक़्त भी दिखा. प्रभात चौहान और शुरू में तो साथ-साथ दिखे लेकिन बाद में नामांकन रूम में ही कुछ देर के लिए अपनी पत्नी रंगेश्वरी के साथ पीछे बैठ गए. हालांकि नामांकन दाखिल करने के बाद पूरा परिवार एबीपी न्यूज़ पर साथ आया.

Kolal

एबीपी न्यूज़ ने पूरे परिवार से बात की. बातचीत में सांसद प्रभात चौहान ने कहा कि पूरा परिवार एकजुट है और डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगे. इसी तरह बहू सुमन के साथ खड़ी सास रंगेश्वरी ने भी कहा वो सब एकजुट हैं और जीत दर्ज करेंगे. इस तरह पूरे परिवार ने जीत का दंभ भरा.

दरअसल बीजेपी ने पंचमहल ज़िले की कालोल सीट से बीजेपी ने सांसद प्रभात चौहान की बहू सुमन चौहान को टिकट दिया था जिसके विरोध में उनकी सास रंगेश्वरी देवी ने बिगुल बजा दिया. रंगेश्वरी देवी प्रभात चौहान की चौथी पत्नी है जबकि सुमन चौहान सांसद की पहली पत्नी रूपारी बेन के बेटे की पत्नी हैं. रंगेश्वरी ने सुमन के खिलाफ प्रचार करने की धमकी भी दी थी. उनके साथ उनके पति सांसद प्रभात चौहान ने भी अपने बेटे की शिकायत पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखकर कर दिया था. खैर अब सब सुलझ गया और परिवार एक जुट होकर चुनाव लड़ रहा है. अब पूरे परिवार के साथ होने का दावा किया किया जा रहा है.

सांसद प्रभात चौहान के निजी और सियासी जीवन पर एक नज़र

78 साल के प्रभात चौहान पंचमहल से दूसरी बार सांसद बने हैं. सांसद महोदय ने चार शादियां की हैं. पहली पत्नी रूपारी देवी से चार बेटे और दो बेटियां हैं. रूपारी बेन से बेटे प्रवीन चौहान की पत्नी सुमन चौहान कालोल से बीजेपी के टिकट से मैदान में हैं, जिन्हें लेकर विवाद था. दूसरी पत्नी रमीला बेन जो कालोल के पास ही मेहलोल में रहती हैं. रमीला बेन को एक बेटा और एक बेटी है. तीसरी पत्नी लीला बेन हैं. लीला बेन से एक बेटी है और गांधीनगर में रहती हैं. चौथी पत्नी हैं रंगेश्वरी देवी इनसे नौ साल का बेटा है जो गांधीनगर में चौथी क्लास में पढ़ता है. बताया जाता है कि 2009 में रंगेश्वरी से शादी और एक बेटा होने की बात सामने आई. तब इस बेटे की उम्र एक साल थी. रंगेश्वरी घोगम्बा तालुका से पंचायत प्रमुख हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget