एक्सप्लोरर

बीजेपी पर बरसे हार्दिक पटेल, कहा- चोरों के सामने हम छाती ठोक के लड़ेंगे

गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित होंगे. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं.

गांधीनगर: गुजरात में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. बीजेपी जहां वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रही है तो वहीं विरोधी हमला करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. कल गुजरात के मनसा में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी कुछ ऐसा ही किया. सीडी कांड के बहाने हार्दिक ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

हार्दिक पटेल ने कहा, ''गुजरात की जनता 23 साल के लड़के की नहीं 23 साल के विकास की सीडी चाहती है। राजनीति करनी है तो छाती ठोक के करो ऐसी गंदी राजनीति नहीं. अगर बदनाम करने से आंदोलन खत्म होते तो भारत आज़ाद नहीं हुआ होता.''

हार्दिक ने कहा, ''मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि अगर दाऊद भी बीजेपी जॉइन कर ले तो बीजेपी काल कहेगी कि बम ब्लास्ट में जो लोग मारे गए वो चिकन गुनिया के कारण मारे गए.''

गुजरात दोरे पर प्रधानमंत्री मोदी के अक्षरधाम मंदिर जाने पर हार्दिक ने बिना नाम लिए वार किया. उन्होंने कहा, ''सेवा की, बात दो क्या सेवा की है?'' गुजरात में बीजेपी के विकास के दावे पर हार्दिक ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''फ़ोन में 4G का रिचार्ज किया है, जैसे ही मनसा आया 2G ही गया। इसे विकास कहते हैं."

हार्दिक ने कहा, ''गर्व है मुझे कि आप लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है। जितना बदनाम करना है करो। पापा ने पूछा क्या है? फिर कहा बेटा 50 सीडी भी आये डरना नहीं। ये सम्मान की लड़ाई है।''

हार्दिक ने कहा, ''हम सरकार के खिलाफ दोनों तरह से लड़ने के लिए तैयार है, कानूनी कहो तो कानूनी, और गुंडागर्दी से कहो तो गुंडागर्दी से. आप जैसे चोरों के सामने हम छाती ठोक के लड़ेंगे. 23 साल का हुं अगर 14 साल की भी सजा होती है तो भी 37 की उम्र में समाज की सेवा करुंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget