एक्सप्लोरर

हार्दिक को डर: सेक्स सीडी के बाद बीजेपी ने एक लड़की के साथ मिलकर रचा है एक और चक्रव्यूह

हार्दिक के सीडी कांड ने गुजरात की सियासत में ऐसा भूचाल मचाया है, जिसका असर चुनाव की तारीख आते आते और गहरा होने वाला है.

गांधीनगरगुजरात की सियासत में कथित सेक्स सीडी अब साध्य को हासिल करने का साधन बन चुकी है. सियासत के शतरंज पर सियासी दल अपने-अपने मोहरे बिछाने में लगे हुए हैं. जीत के लिए कुछ भी करेगा कि संरचना अब सियासी दलों के लिए सार्वभौमिक सत्य बन गया है. गुजरात चुनाव में आरोप प्रत्यारोप के बीच हार्दिक पटेल की कथित सीडी अहम चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है. आज हार्दिक पटेल के कैंप ने सीडी को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है. हार्दिक के साथी दिनेश बामनिया ने कहा है कि एक लड़की को 50 लाख रुपये देकर हार्दिक पर शोषण के आरोप लगाने की साजिश की गई है. हालांकि गिरते राजनीतिक स्तर पर ऐसी लड़ाइयां इतिहास के पन्नों में कोढ़ में खाज की तरह याद की जाएंगी. जानें- गुजरात में क्यों उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर रही बीजेपी और कांग्रेस? हार्दिक पटेल के कैंप ने आरोप लगाया है कि सीडी की साजिश रचने वाले गुजरात के सीएम विजय रुपाणी और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी है और इसके लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. लड़की को दिए गए थे 50 लाख रुपए- दिनेश बामनिया हार्दिक के साथी दिनेश बामनिया ने दावा किया है, ‘’एक लड़की को 50 लाख रुपये देकर हार्दिक पटेल पर शोषण के आरोप लगाने की साजिश की गई. इस पूरे षडयंत्र के पीछे बीजेपी और अश्विन पटेल हैं. दिनेश बामनिया ने कहा कि देश के बाहर से ऐसी करीब 52 और सीडी बनाई गई हैं.’’ दिनेश बामनिया ने लगाए पुलिस अधिकारियों पर आरोप दिनेश बामनिया ने इस मामले में पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया है. बामनिया ने दावा किया कि इस सीडी की पटकथा बीजेपी के बड़े नेताओं ने रची थी, जबकि अमली जामा पहनाने में कुछ पुलिस अधिकारियों ने उनकी मदद की थी. गुजरात चुनाव: मुस्लिमों की कांग्रेस को धमकी, कहा- टिकट नहीं तो वोट नहीं दिनेश बामनिया ने कहा, ‘’सूरत में जीतू वघानी एक व्यापारी विमल पटेल के साथ 40 करोड़ में सौदा तय हुआ. ये सीडी विदेश में बनाई गई और पुलिस के लोगों ने जारी किया.’’ तैयार की गईं 52 फर्ज़ी सीडी- दिनेश बामनिया हार्दिक के साथियों के मुताबिक, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वघाणी ने एक व्यापारी विमल पटेल से 40 करोड़ में सौदा तय किया, जिसमें बिचौलिये की भूमिका विपुल मेंदपरा नाम के शख्स ने निभाई. इस सौदे के मुताबिक, कुल 52 फर्ज़ी सीडी तैयार की गईं. हार्दिक की टीम ने सीडी जारी करने के लिए गुजरात पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी जिम्मेदार बताया और आरोप लगाया कि विपुल मेंदपरा को पुलिस ने ही कहीं छिपाकर रखा हुआ है. हार्दिक के साथी यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि एक लड़की से भी बीजेपी नेताओं ने एग्रीमेंट किया है जो जल्द ही हार्दिक पटेल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली है. हार्दिक का पुलिस अधिकारियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप इससे पहले भरूच में एक रैली के दौरान हार्दिक पटेल अपने उपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए भावुक हो गए और कई पुलिस अधिकारियों पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. जिसके बाद हार्दिक के साथियों ने सारे सबूत होने का दावा करते हुए नया मोर्चा खोला. (यहां पढ़ें पूरी खबर) कुल मिलाकर हार्दिक के सीडी कांड ने गुजरात की सियासत में ऐसा भूचाल मचाया है, जिसका असर चुनाव की तारीख आते आते और गहरा होने वाला है कम से कम हार्दिक साथियों के तेवर ये बता रहे हैं कि इस मुद्दे पर हंगामे की बस शुरुआत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget