एक्सप्लोरर

प्रचंड बहुमत के बाद पीएम मोदी ने मां से लिया आशीर्वाद, बोले- अगले पांच साल महत्वपूर्ण

मोदी अपनी मां के पास करीब 20 मिनट तक रूके और उन्होंने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. वह सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना होंगे.

अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबेन से मिले और उनका आशीर्वाद लिया. वह गांधीनगर के समीप रायसान गांव में वृंदावन बंगला में अपने छोटे बेटे और प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं.

प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई के अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी यहां पहुंचे. मोदी अपनी मां के पास करीब 20 मिनट तक रूके और उन्होंने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. उनका रात में राजभवन में ठहरने का कार्यक्रम है. वह सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना होंगे.

इससे पहले अहमदाबाद में पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर के पास एक जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए अगले पांच साल बेहद महत्वपूर्ण हैं. मोदी ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ''अगले पांच साल देश के इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे जैसा कि 1942 से 1947 तक का काल था.''

पीएम ने कहा, ''अगला पांच साल वैश्विक व्यवस्था में भारत के यथोचित स्थान को फिर से हासिल करने का समय होगा. अतीत में हमारे देश को वह स्थान प्राप्त था. मुझे पक्का विश्वास है कि भारत वैश्विक व्यवस्था में अपना महत्व फिर हासिल करेगा.'' मोदी ने सूरत बिल्डिंग अग्नि त्रासदी में 22 विद्यार्थियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया.

मोदी ने कहा, ''कल तक मेरे मन में दो स्थिति थी, एकतरफ इस अभिनंदन समारोह में जाऊं या नहीं, क्योंकि वहां कर्तव्य जुड़ा था, दूसरी तरफ उन लोगों के प्रति करूणा थी जिनकी सूरत में मृत्यु हो गई. जिन परिवारों ने इस त्रासदी में अपने बच्चों को खोया है, उनका दर्द कोई भी शब्द कम नहीं कर सकता.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''एक तरफ यह भी था, मुझे कर्तव्य के तौर पर राज्य के लोगों को धन्यवाद देना था और अपनी मां का आशीर्वाद लेना था.''

राष्ट्रपति भवन का एलान- 30 मई, शाम 7 बजे मोदी और कैबिनेट लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget