एक्सप्लोरर

Gujarat: ताउते चक्रवात से प्रभावित 3 जिलों को मिली सहायता राशि, 3.5 करोड़ रुपये का दिया गया मुआवजा

ताउते चक्रवात से गुजरात के तीन सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के 73 हजार लोगों को 3.5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है.

ताउते चक्रवात ने भारत में पिछले कुछ दिनों में भयानक तबाही मचाई है, जिसकी वजह से जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है. इस वजह से अब गुजरात के तीन सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के 73 हजार लोगों को 3.5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है. राज्य के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात ताउते से प्रभावित 73,000 से ज्यादा लोगों को राज्य सरकार ने अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में 3.5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है. साथ ही तीन तटीय जिलों में चक्रवात से हुए नुकसान का सर्वेक्षण जारी है.

दरअसल बेहद भीषण चक्रवात की वजह से तीनों जिलों में 85,000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं तीनों जिलों में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला अमरेली रहा, जहां सोमवार शाम तक कुल 25,616 लोगों को 1.26 करोड़ रुपए नकद राशि का भुगतान किया गया. अमरेली के जिला कलेक्टर आयुष ओक ने बताया कि मंगलवार शाम तक 35,000 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है. वहीं कलेक्टर गौरांग मकवाना ने बताया कि भावनगर जिले में 29,754 लोगों को 1.74 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया. गिर सोमनाथ में ऊना गिर गढ़ा और कोडिनार तालुका में 8,500 लोगों को 47.61 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई है.

तीनों जिलों के लोगों को मिला मुआवजा

अमरेली के जिला कलेक्टर आयुष ओक के मुताबिक जिले में लगभग 50,000 से 60,000 लोग नकद राशि के लिए पात्र होंगे और उनमें से लगभग 35,000 पात्र लाभार्थियों को मंगलवार शाम तक नकद राशि दी गई है. ये वो लोग हैं जो तट से तीन किलोमीटर अंदर रहते हैं और जिन्हें 16 और 17 मई को अपने दम पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था और साथ ही जिन्हें 18 मई को चक्रवात के आने के तुरंत बाद चक्रवात आश्रयों में स्थानांतरित करना पड़ा था.

गुजरात सरकार दे रही 100 रुपये प्रतिदिन की सहायता राशि

गुजरात सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक जिन लोगों को 16 और 17 मई को समुद्र तट पर अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा था, वो सात दिनों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन की दर से नकद सहायता पाने के पात्र होंगे. वहीं नाबालिग एक सप्ताह के लिए प्रतिदिन 60 रुपये नकद पाने के पात्र हैं. साथ ही जिन लोगों को चक्रवात के बाद निकाला जाना था उन्हें तीन दिनों के लिए समान नकद राशि मिलेगी. हालांकि सरकार ने संवेदनशील क्षेत्रों से जिन लोगों को निकाला है और संस्थागत चक्रवात आश्रयों में रखा है उन्हें सहायता राशि नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ेंः

Pfizer भारत को इस साल दे सकती है कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ डोज, जानें- Moderna के टीके को लेकर क्या है स्थिति?

दिल्ली में आज से शुरू होगा 'ड्राइव थ्रू' टीकाकरण, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget