एक्सप्लोरर

जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास दर रह सकती है छह फीसदी के ऊपर

भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक शोध विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में भी विकास दर बेहतर होने की तस्दीक की गयी. इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरी तिमाही में विकास दर 6.3-6.4 फीसदी रह सकती है.

नई दिल्ली: आर्थिक विकास के मोर्चे पर गुरुवार को अच्छी खबर आ सकती है. सरकार कारोबारी वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) की विकास दर के आंकड़े जारी करेगी. उम्मीद है कि ये दर 6.2 से 6.4 फीसदी के बीच रह सकती है. यदि ऐसा हुआ तो पांच तिमाही से लगातार विकास दर में हो रही गिरावट पर ब्रेक लगेगा.

विकास दर के ये आंकड़े रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के एन पहले आने वाले हैं. अब यदि विकास दर की स्थिति बेहतर हुई तो समिति पर नीतिगत ब्याज दर में कमी को लेकर कोई दवाब नहीं रहेगा. यही नहीं महंगाई दर के साथ-साथ महंगाई की संभावनाओं में बढ़त के रूझान से भी नीतिगत ब्याज दर में शायद किसी तरह की कमी नहीं होगी.

ध्यान रहे कि सरकार और रिजर्व बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक खुदरा महंगाई दर का लक्ष्य चार फीसदी है जिसमें ज्यादा से ज्यादा दो फीसदी की बढ़त या कमी हो सकती है. आम बोलचाल की भाषा में कहे तो महंगाई दर दो से छह फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य है, जबकि इस समय ये दर 3.58 फीसदी है.

क्यों बेहतर रह सकती है विकास दर

चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून की अवधि मे विकास दर गिरकर 5.7 फीसदी पर आ गयी थी. ये 13 तिमाहियो में सबसे निचली दर थी. इसके बाद सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठने लगे. दूसरी ओर सरकार का कहना था कि पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी लागू होने के ऐन पहले कारोबारियों ने माल भंडार करना छोड़ दिया. इससे उत्पादन पर असर पड़ा और अंत में विकास दर प्रभावित हुई.

फिलहाल, वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के मुखिया बिबेक देबरॉय मानते हैं कि अब स्थिति सामान्य होती दिख रही है. बाजार में मांग है और उत्पादक सामान बना रहे हैं. दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में सामान्य मानसून से कृषि मे स्थिति अच्छी है जिससे ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी हो रही है. इन्ही कारणों से विकास दर में सुधार के आसार हैं.

एसबीआई इकोरैप

भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक शोध विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में भी विकास दर बेहतर होने की तस्दीक की गयी. इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरी तिमाही में विकास दर 6.3-6.4 फीसदी रह सकती है. ध्यान रहे कि कारोबारी साल 2016-17 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के दौरान विकास दर घटकर 6.1 फीसदी और उसके बाद चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में और भी गिरकर 5.7 फीसदी पर गयी.

बहरहाल रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रेसिटी, तीनों में ही, सुधार देखने को मिल रहा है. सितंबर के महीने में औद्योगिक विकास दर 3.8 फीसदी रही. दूसरी ओर जेएसटी लागू होने के बाद सेवा क्षेत्र में भी बेहतर आय़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget