एक्सप्लोरर

पड़ताल: कहानी उस गांव की, जहां हरियाणा की जनता पानी लेने राजस्थान जाती है

अब वक्त बीतते-बीतते पांच साल बीत गए. फिर चुनाव आ गए हैं. लेकिन हरियाणा में रहकर राजस्थान से पानी लाने वाले बुड़ाक गांव के लोग अब भी मंत्री-मुख्यमंत्री के वादे पूरे होने के इंतजार में हैं.

नई दिल्ली: क्या सरकारें पांच साल में जनता की किस्मत बदल पाती हैं? हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वोट यात्रा पर निकले हुए हैं. इस बीच खबर मिली है कि हरियाणा के एक गांव की जनता पानी को तरस रही है. इस गांव के लोग पानी लेने राजस्थान जाते हैं.

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है हिसार का बुडाक गांव

दरअसल प्रदेश में हिसार का बुडाक गांव बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है. इस गांव के लोग महीने में तीन हजार रुपए का पानी का टैंकर खरीदकर पानी पी रहे हैं. 6 हजार लोगों की आबादी वाले इस गांव के लोग सिर्फ पानी के लिए गांव को राजस्थान में शामिल किए जाने की मांग करने लगे हैं.

घर-घर और हर रसोई तक पानी पहुंचाएंगे- सीएम खट्टर

पानी को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर प्रदेश की जनता से कई बार लोकलुभावन वादे कर चुके हैं. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने घर-घर और हर रसोई तक पानी पहुंचाने की बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘’पानी की बात है. अगला एक वादा और करता हूं मैं. अगले टर्म में. अभी तो गांव-गांव में पानी पहुंचाया है. अगले 5 साल में हर एक रसोई में हम साफ पीने के पानी का नल लगा देंगे. टोंटी से पानी पियो.’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के सिंचाई मंत्री भी हैं.

पड़ताल: कहानी उस गांव की, जहां हरियाणा की जनता पानी लेने राजस्थान जाती है

गांव वाले किराए के टैंकर में लाते हैं पानी

पानी के लिए तरस रहे हिसार के बुड़ाक गांव के लोगों के पास अब कोई चारा नहीं बचा. वह सीमा से सटे राजस्थान के भिरानी गांव की नहर से किराए के टैंकर में पानी लाते हैं. इसके बाद लोग पानी को अपने घरों में भूमिगत टैंक में इकट्ठा करके रखते हैं और जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करते हैं.

वादे पूरे होने के इंतजार में हैं गांव वाले

यानी खट्टर राज में बुड़ाक गांव के लोग महीने में 3200 रुपए सिर्फ पानी खरीदने पर खर्च कर रहे हैं. यानी हरियाणा के बुड़ाक गांव में लोग साल में 38,400 रुपए सिर्फ पानी राजस्थान से लाने में खर्च कर रहे हैं.  अब वक्त बीतते-बीतते पांच साल बीत गए. फिर चुनाव आ गए हैं. लेकिन हरियाणा में रहकर राजस्थान से पानी लाने वाले बुड़ाक गांव के लोग अब भी मंत्री-मुख्यमंत्री के वादे पूरे होने के इंतजार में हैं.

यह भी पढ़ें-

डीके शिवकुमार पर बड़ा खुलासा: एजेंसियों को मिले दस्तावेजों में कांग्रेस मुख्यालय में पैसे जमा कराए जाने का जिक्र

इमरान खान की उड़ी खिल्ली, UNHRC में 58 सदस्य देशों के समर्थन का किया था दावा, जबकि हैं केवल 47

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की कड़ी टिप्पणी, कहा- आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘काफी कमजोर’

खूबसूरत तस्वीरें: मुंबई में लाल बाग के राजा की विदाई, लोग बोले- बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget