एक्सप्लोरर

2019-20 में अनाज उत्पादन: मोदी सरकार के लिए राहत की खबर, तीसरे अग्रिम अनुमान में भी रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना

दाल का उत्पादन भी 2018-19 की तुलना में ज़्यादा रहने की उम्मीद जताई गई है. 2019-20 में दाल का कुल उत्पादन 2.30 करोड़ टन होने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में उत्पादन 2.21 करोड़ टन हुआ था.

नई दिल्ली: कोरोना की चुनौती के बीच मोदी सरकार के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर थोड़ी सुकून देने वाली ख़बर आई है. 31 मार्च को खत्म हुए बीते साल (2019-20) में एक बार फिर रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान लगाया गया है. कृषि मंत्रालय की ओर से 2019-20 का तीसरा अनुमानित आंकड़ा जारी किया गया है. इसके मुताबिक़ बीते साल देश में खाद्यान्न का कुल उत्पादन 29.57 करोड़ टन रहने की संभावना है, जो आज तक का रिकॉर्ड उत्पादन होगा.

2018-19 में अनाज का कुल उत्पादन 28.52 करोड़ टन हुआ था. इस लिहाज़ से 2019-20 में 1.04 करोड़ टन ज़्यादा उत्पादन होने का अनुमान है. 2019-20 में अनाज के उत्पादन का लक्ष्य 29.10 करोड़ टन रखा गया था. इन आंकड़ों के बढ़ने की ही संभावना है, क्योंकि इसमें गेहूं और अन्य रबी फ़सलों के उत्पादन का अंतिम आंकड़ा आना बाक़ी है.

अनाज के कुल उत्पादन में सबसे बड़ा हिस्सा धान (चावल) और गेहूं का होता है. तीसरे अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक़ 2019-20 में चावल का कुल उत्पादन 11.8 करोड़ टन होने की संभावना है, जो उसके पहले वाले साल (2018-19) से क़रीब 20 लाख टन ज़्यादा है. 2018-19 में चावल का कुल उत्पादन 11.63 करोड़ टन हुआ था. हालांकि पिछले पांच सालों के औसत उत्पादन की तुलना में ये 81 लाख टन ज़्यादा है.

वहीं, गेहूं का उत्पादन 10.72 करोड़ टन रहने का अनुमान है. 2018-19 में गेहूं का कुल उत्पादन 10.36 करोड़ टन हुआ था और उस लिहाज़ से ये क़रीब 36 लाख टन ज़्यादा है.

तिलहन का रिकॉर्ड उत्पादन सम्भावित दाल का उत्पादन भी 2018-19 की तुलना में ज़्यादा रहने की उम्मीद जताई गई है. 2019-20 में दाल का कुल उत्पादन 2.30 करोड़ टन होने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में उत्पादन 2.21 करोड़ टन हुआ था. हालांकि ये अनुमान लक्ष्य से 33 लाख टन है. 2019-20 में दाल का उत्पादन 2.63 करोड़ टन रखने का लक्ष्य रखा गया था. वहीं, तिलहन का संभावित रिकॉर्ड उत्पादन सरकार के लिए थोड़ी सुकून वाली ख़बर है. 2019-20 के तीसरे अग्रिम अनुमान में तिलहन का उत्पादन 3.35 करोड़ टन रहने की संभावना जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget