एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, 14 हजार 500 करोड़ में 66 करोड़ डोज़ खरीदी जाएंगी

देश में सभी को वैक्सीन देने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. इसके तहत केंद्र सरकार कंपनियों से वैक्सीन की 66 करोड़ डोज खरीदेगी. 

केंद्र सरकार ने कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सरकार 14,505 करोड़ रुपये की 66 करोड़ वैक्सीन की डोज खरीदेगी. इसके तहत कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सिन (Covaxin)  खरीदी जाएगी. सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है कि सभी के लिए अब पर्याप्त वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. सरकार ने अदालत को दिए हलफनामे में अगस्त-दिसंबर के बीच 135 करोड़ डोज उपलब्ध होने की बात कही थी.

कोर्विवैक्सीन की 30 करोड़ डोज भी 
टीओआई में छपी खबर के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 66 करोड़ डोज के अलावा सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन का भी ऑर्डर दिया है. इस कंपनी की  कोर्बिवैक्स वैक्सीन की 30 करोड़ डोज के लिए सरकार अग्रिम भुगतान कर चुकी है. ऐसे में अगस्त-दिसंबर के बीच सरकार के पास 96 करोड़ डोज होने का अनुमान है. इनमें से 75 फीसदी खुराक केंद्र सरकार खुद रखेगी और राज्यों को देगी. बाकी  निजी क्षेत्र के खाते में भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन के 22 करोड़ डोज और आएंगे.

उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाया गया                                                                                                                                                                     इस बीच कोविशील्ड और कोवैक्सिन के उत्पादन का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है. अब अगस्त-दिसंबर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का कुल उत्पादन 88 करोड़ डोज होगा. हालांकि जुलाई में 3.5 करोड़ डोज की कमी महसूस की गई. इस अवधि के दौरान कोवैक्सीन के उत्पादन को 38 करोड़ डोज पर रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में बताई गई 40 करोड़ की संख्या से यह थोड़ा कम है. खबर है कि उत्पादन में आई परेशानी का निपटारा कर लिया गया है.

पांच वैक्सीन का ऑर्डर दे चुकी सरकार
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने अब तक पांच कंपनियों की वैक्सीन का ऑर्डर दे चुकी है. कोविशील्ड, कोवैक्सीन और कोर्बिवैक्स के अलावा सरकार स्पूतनिक V और जायडस कैडिला की वैक्सीन का भी ऑर्डर दिया है. इस तरह सरकार ने अब तक 135 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र ने कहा है कि इस साल स्पूतनिक के 10 करोड़ और कैडिला के 5 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे. सरकार ने साल के अंत तक 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में वैक्सीन के इस ऑर्डर को काफी अहम माना जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे तक देश में 39 करोड़ 13 लाख 40 हजार 491 डोज लगाए जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-

Covid-19: दुनिया भर में तीसरी लहर की आहट, नौ सप्ताह बाद 10 फीसदी बढ़ा संक्रमण

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा लेकिन Arrears को सरकार ने कही यह बड़ी बात, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget