एक्सप्लोरर

राजपथ पर बनेगा एफिल टॉवर जैसा भव्य टॉवर, पूरी लुटियंस के दिल्ली होंगे दीदार- रिपोर्ट्स

शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक सभी प्लान प्रधानमंत्री और स्पीकर की मंजूरी के बाद ही फाइनल किए जाएंगे.

नई दिल्ली: देश की शान राजपथ पर जल्द ही पेरिस के एफिल टॉवर की तरह एक टॉवर का निर्माण हो सकता है, जहां से आप पूरी लुटियंस दिल्ली का दीदार कर सकेंगे. शहरी विकास मंत्रालय इस प्रोजेक्ट को लेकर विचार विमर्श कर रहा है. दरअसल यह विचार एक आर्किटेक्चर फर्म ने मंत्रालय के सामने एक प्रेजेंटेशन के दौरान रखा. सरकार ने कुछ फर्मों को राजपथ के पुनर्विकास, नई संसद और सचिवालय बनाने के लिए लिए आमंत्रित किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरी विकास मंत्रालय ने पांच अलग अलग फर्मों की प्रजेंटेशन देखी लेकिन किसी को भी इसे डिजायन करने का काम नहीं दिया गया. मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, ''हर आर्किटेक्ट फर्म के पास कुछ न कुछ ऐसा था जिसने हमारा ध्यान खींचा. कुछ विचार अंतिम योजना में शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें वो फर्म तैयार करेगी जिसका नाम फाइनल होगा. यह एक राष्ट्रीय महत्व का काम है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं.''

अधिकारी ने आगे कहा, ''सभी प्लान प्रधानमंत्री और स्पीकर की मंजूरी के बाद ही फाइनल किए जाएंगे. हमें विश्वास है कि जो प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा वो पर्यटन का बहुत बड़ा आकर्षण होगा.'' मास्टर प्लान और आर्किटेक्चरल डिजाइन तैयार करने की परियोजना का जिम्मा अहमदाबाद स्थित फर्म, एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट को मिला है. इसी फर्म ने गांधीनगर और साबरमती रिवरफ्रंट में सेंट्रल विस्टा के लिए योजना तैयार की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget