एक्सप्लोरर

स्पेशल ट्रेन का ज्यादा किराया वसूल रही है सरकार? रेलवे ने दिया ये बयान

कांग्रेस ने त्यौहारों के समय भारतीय रेल की ओर से चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों पर पहले के मुकाबले 25-30 फीसदी अधिक किराया वसूले जाने का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: रेलवे ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि फेस्टिव सीजन के दौरान रेलवे यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रहा है. रेलवे का कहना है कि नियमों के मुताबिक फेस्टिव सीजन, गर्मियों के छुटियों जैसे पीक डिमांड के सीजन के दौरान चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से अलग और ज्यादा होता है.

इससे पहले कांग्रेस ने त्यौहारों के समय भारतीय रेल की ओर से चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों पर पहले के मुकाबले 25-30 फीसदी अधिक किराया वसूले जाने का आरोप लगाया था. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सरकार इस बढ़ोतरी को वापस ले और किराया कम करे ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों की जेब पर कम से कम बोझ पड़े.

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि जब देश में करोड़ों लोगों की नौकरियां और रोजगार खत्म हो गए हैं तो ऐसे में ज्यादा किराया वसूलना उचित नहीं है.

वल्लभ ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट ने लोगों की आय को बहुत नुकसान पहुंचाया है और ऐसे में लोग त्यौहारों के समय कुछ खुशियां अपनों के साथ बांटने की कोशिश करेंगे. सरकार ने त्यौहारों के इस मौसम में जो 392 विशेष रेलगाड़ियां चलाईं हैं उन पर औसतन 25-30 फीसदी ज्यादा किराया वसूला जा रहा है.’’

त्योहारों के सीजन में रेलवे चला रहा है विशेष रेलगाड़ियां उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल त्योहारों के मद्देनजर 196 जोड़ी यानी 392 विशेष रेलगाड़ियां 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चला रही है.

पिछले दिनों रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ये विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया गया है. ये रेलगाड़ियां कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ आदि जैसे गंतव्यों के बीच चलेंगी ताकि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर लोग अपने घर पहुंच सकें.

यह भी पढ़ें:

30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस तारीख तक मिलेगा बोनस, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget