एक्सप्लोरर

Tomato Hackathon: अब आम जनता भी कम करवा सकती है टमाटर के रेट, सरकार ने मांगे आइडिया, जानें पूरा मामला

Tomato Price Hike: देश के कई प्रमुख शहरों में टमाटर की कीमत 100 रुपये से भी ज्यादा हो गई है. इस बीच सरकार ने टमाटर के भंडारण और मूल्य निर्धारण को लेकर राय मांगी है.

Tomato Grand Challenge Hackathon: देश में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है. कई शहरों में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा हो गए हैं. टमाटर के दाम बढ़ने (Tomato Price) के कुछ ही दिन बाद केंद्र ने शुक्रवार (30 जून) को 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज' (TGC) हैकथॉन की घोषणा की. जहां लोगों से टमाटर की कीमत कम करने के लिए आइडिया मांगे गए हैं. हैकथॉन में टमाटर के भंडारण और मूल्य निर्धारण पर छात्रों से लेकर उद्योग जगत तक के विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं.

सरकार ने उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर टमाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसानों को उपज का मूल्य दिलाने में मदद करने के लिए राय मांगी है. टमाटर उत्पादकों का कहना है कि व्यापारियों की तरफ से टमाटर खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण, उन्हें अपनी उपज को अपनी लागत पर दिल्ली, देहरादून, सहारनपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार और आसपास के राज्यों के अन्य शहरों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. 

टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन में कौन ले सकता है हिस्सा?

हैकथॉन को उपभोक्ता मामलों के विभाग ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया है और इसकी घोषणा उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने की थी. हैकथॉन में दो तरीके से एंटी होगी. पहले में छात्रों, रिसर्च स्कॉलर और फैकल्टी मेंबर के लिए और दूसरे में बिजनेसमैन, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशीप और प्रोफेशनल्स के लिए एंटी होगी.

यहां करें आवेदन

सरकार ने कहा कि सभी विजेता विचारों का पहले विशेषज्ञों की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा और फिर आइडिया का प्रोटोटाइप बनाकर लागू किया जाएगा. इसके बाद देखा जाएगा कि इन विचारों को बेहतर तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जाए. पात्र प्रतिभागी हैकथॉन के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल: https://doca.gov.in/gtc/index.php पर आवेदन कर सकते हैं.

जानिए प्रमुख शहरों में क्या है टमाटर की कीमत?

दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 48 रुपये, कोलकाता में 105 रुपये और चेन्नई में 88 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं भोपाल और लखनऊ में 100 रुपये प्रति किलोग्राम, शिमला में 80 रुपये प्रति किलोग्राम, भुवनेश्वर में 98 रुपये प्रति किलोग्राम और रायपुर में 99 रुपये प्रति किलोग्राम रही हैं. 

ये भी पढ़ें-

'मिडिल ईस्ट में बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर रहा भारत', अमेरिकी मैगजीन ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget