एक्सप्लोरर

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा पर बढ़ा सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा, अब इन लोगों को तलाश रही पुलिस

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तज़ा अब्बासी की पुलिस कस्टडी सोलह अप्रैल तक बढ़ गई है. यूपी एटीएस मामले की जांच में जुटी हुई है और उससे मिली जानकारियों से और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी से जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि वो एक नहीं बल्कि दो बार दुबई गया था. साथ ही यह भी पता चला है कि वह कनाडा जाने की भी फ़िराक़ में था. इन जानकारियों के सामने आने के बाद एटीएस उन ट्रैवल एजेंट की तलाश में जुट गई है, जिनके जरिये मुर्तजा विदेश गया था.

मुर्तजा अब्बासी की पुलिस कस्टडी रिमांड सोलह अप्रैल तक बढ़ गई है. ऐसे में मामले की जांच कर रही यूपीएटीएस उससे पूछताछ में जुटी हुई है. मुर्तजा से मिलने वाली जानकारियों पर काम करके तथ्य और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. एटीएस सूत्रों के मुताबिक मुर्तजा के कमरे से एक डोंगल बरामद हुआ है.

अलमारी में छुपा कर रखा था डोंगल

इसे आलमारी में छुपाकर रखा गया था और इसी के जरिये मुर्तजा नेट सर्फिंग करता था. गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर पर हमले के वक़्त मुर्तजा अपने साथ एक लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान रखे था. इसे देखने के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि मुर्तजा आतंकी संगठन आईएस का समर्थक था. इस लैपटॉप पर कई फाइलों में कट्टरपंथी भाषण के वीडियो भी मिले थे. 

उधर इस पूरे मामले में एटीएस अब तक करीब 50 से अधिक लोगों का बयान ले चुकी है. एटीएस ने मुर्तजा के तीन बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट भी देखे हैं, जिससे इस्लामिक कट्टरपंथियों को आर्थिक मदद करने की बात पुख्ता हुई है.

दो ट्रैवेल एजेंट ने की थी मुर्तजा की मदद

एटीएस ने साल 2012 से 2022 तक मुर्तज़ा के खातों के ट्रांसेक्शन डिटेल के आधार पर दो ट्रैवल एजेंट्स को अपने राडार पर लिया है. सूत्रों के मुताबिक़ 2016 और 2018 में मुर्तजा सउदी अरब गया था, जिसमें इन्हीं दो ट्रैवल एजेंट ने मुर्तज़ा की मदद की थी. साथ ही जल्द ही मुर्तजा को कनाडा भेजने में भी ये एजेंट मुर्तज़ा की मदद कर थे. 

बताते हैं कि नेपाल के ज़रिए इन एजेंट्स के खातों में भुगतान किया गया था. एटीएस के सूत्री की माने तो एक एजेंट दिल्ली में ट्रेस हुआ है जो अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है दूसरा एजेंट महाराष्ट्र में है. एटीएस दोनो को ट्रैक कर रही है. दावा है कि जल्द ही इन्हें दबोचकर पूछताछ की जाएगी.

'लोग सोचते हैं हम टुकड़े-टुकड़े हैं लेकिन...', राम नवमी पर जेएनयू में हुई हिंसा पर बोलीं वाइस चांसलर

EPF Rate Cut Impact: ब्याज दर 8.5% से 8.1% होने का मतलब, रिटायरमेंट बाद 1 करोड़ मिलने थे तो 93 लाख ही मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget