एक्सप्लोरर

गूगल पर कन्नड़ को बताया गया सबसे भद्दी भाषा, कर्नाटक सरकार की नाराजगी के बाद कंपनी ने मांगी माफी

गूगल ने कहा है कि सर्च इंजन के नतीजे उसकी व्यक्तिगत राय को नहीं दर्शाते हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी ट्वीट करके इस मामलें पर गूगल की निंदा की है.

गूगल पर जब भारत की सबसे भद्दी भाषा के बारे में सर्च किया गया, तो इसमें कन्नड़ भाषा का नाम सामने आया. जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने इस पर घोर आपत्ति जताते हुए गूगल कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. राज्य की सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और इसके लिए गूगल की जमकर आलोचना की. जिसके बाद कंपनी ने इसपर अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांगी है. साथ ही गूगल ने कहा है कि सर्च इंजन के नतीजे उसकी व्यक्तिगत राय को नहीं दर्शाते हैं. 

कन्नड़ भाषा, संस्कृति एवं वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने रिपोर्टर्स को बताया, "अपने सर्च इंजन पर इस तरह का जवाब देने के लिए गूगल को लीगल नोटिस भेजा जाएगा." साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस मामलें में गूगल से माफी की मांग की थी. अरविंद लिंबावली ने कहा, "कन्नड़ भाषा को इस तरह से दिखाके गूगल ने यहां के लोगों के गर्व को अपमानित किया है. मैं गूगल से इस पर तुरंत माफी मांगने की माँग करता हूं." उन्होंने साथ ही कहा कि, कन्नड़ भाषा 2,500 साल पहले अस्तित्व में आई थी और इसका अपना एक खास इतिहास है. कई सालों से कन्नड़ भाषा हमारा गर्व है.  

गूगल ने मांगी माफी 

इस मामले में जब गूगल के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "गूगल पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो उसके नतीजे कई बार पूरी तरह सटीक नहीं होते. कई बार इंटरनेट पर किसी विषयवस्तु के बारे में इस तरह से जानकारी दी गयी होती है कि उस से सम्बंधित सवाल पर बेहद चौकाने वाले नतीजे मिल सकते हैं." साथ ही उन्होंने कहा, "हमें पता है कि ये आदर्श स्थिति नहीं है. लेकिन जब हमें किसी मामले के बारे में जानकारी मिलती है तब हम उसको सुधारने के सभी प्रयास करते हैं. हम अपने सर्च ऐलगोरिथम को और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं. सर्च के दौरान जो भी जवाब सामने आते हैं ये किसी भी तरह से गूगल की निजी राय नहीं है. इस गलतफहमी की वजह से यदि किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए सबसे माफी मांगते हैं."

एचडी कुमारस्वामी ने भी करी गूगल की निंदा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी ट्वीट करके इस मामलें पर गूगल की निंदा की है. उन्होंने सवाल किया कि "भाषा के मामलें में गूगल इस तरह का गैर जिम्मेदाराना क्यों अपनाता है." इसके अलावा बैंगलोर सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन समेत अन्य नेताओं ने भी गूगल की निंदा करते हुए उससे माफी मांगने को कहा.
 
पीसी मोहन ने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि कर्नाटक में महान विजयनगर साम्राज्य तथा कन्नड़ भाषा का समृद्ध इतिहास और अनूठी संस्कृति रही है. उन्होंने कहा कि कन्नड़ दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में शामिल है और इसके कई महान विद्वान रहे हैं जिन्होंने 14वीं सदी में जॉफरी चॉसर के जन्म से पहले महाकाव्य लिखे थे.
 
 
यह भी पढ़ें 
 
 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा मुकदमा, 11 मई को सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है मामला
राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा मुकदमा, 11 मई को सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है मामला
'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा गिनती की मांग करें', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा...', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
West Bengal Election 2026: बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: मर्डर से पहले दूल्हे की तैयारी | Crime News | Murder Case | ABP News
Maharashtra News: 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या | Pune | Crime News | abp News
Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
SC से Mamata को 'झटका'..4 मई को क्या? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi | Bengal Election 2026
ABP Report: 4 मई की उल्टी गिनती शुरू! बंगाल में सियासी पारा हाई | Mamata | TMC | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा गिनती की मांग करें', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा...', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
'जो गलती करेगा मारा जाएगा', बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर अनंत सिंह की दो टूक
'जो गलती करेगा मारा जाएगा', बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर अनंत सिंह की दो टूक
‘हम पर थोपा गया है युद्ध’, ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव किया खारिज तो आया तेहरान का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
‘हम पर थोपा गया है युद्ध’, ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव किया खारिज तो आया तेहरान का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'मैं इस दुनिया से जा चुका हूं', कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ की बातों ने फैंस को किया इमोशनल
'मैं इस दुनिया से जा चुका हूं', कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ की बातों ने फैंस को किया इमोशनल
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप का होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप का होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
Vande Bharat Train: रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत समेत कई प्रमुख ट्रेनों का बदला रास्ता, डायवर्ट हुईं 40 ट्रेनें, पढ़ें डिटेल्स
रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत समेत कई प्रमुख ट्रेनों का बदला रास्ता, डायवर्ट हुईं 40 ट्रेनें, पढ़ें डिटेल्स
Rectal Cancer: रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
Embed widget