एक्सप्लोरर

ओल्ड गोवा हैरिटेज जोन में रिसॉर्ट की इजाजत, विरोध कर रहे लोगों का क्या कहना है?

Old Goa Heritage Zone: सेव ओल्ड गोवा एक्शन कमेटी के सेक्रेटरी बताया कि 17 हजार लोगों के ऑब्जेक्शन के बाद भी रिसॉर्ट बनाने की मंजूरी दी गई. उन्होंने इससे प्रकृति को नुकसान पहुंचने की बात कही.

Goa News: गोवा में बनने वाले एक रिसॉर्ट को लेकर राज्य की राजनीति गरम हो गई है. इसे लेकर वहां की प्रमोद सावंत सरकार पर गोवा के हेरिटेज से खिलवाड़ करने का आरोप लग रहा है. इसी सप्ताह सेव ओल्ड गोवा एक्शन कमेटी के लोग इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड कार्यालय गये थे, जहां सवाल उठाया गया कि 17 हजार लोगों के ऑब्जेक्शन लेने के बावजूद हेरिटेज बफर जोन में रिसॉर्ट बनाने की इजाजत कैसे दे दी गई? 

7 हजार लोगों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ सहमति दिखाई

सेव ओल्ड गोवा एक्शन कमेटी के सेक्रेटरी फ्रेडी डायस ने कहा कि गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने 22 अक्टूबर 2023 को इस रिसॉर्ट के प्रोजेक्ट की बात सामने रखी और साथ ही यह भी कहा गया कि 30 दिनों के भीतर प्रोजेक्ट को लेकर जिसे ऑब्जेक्शन है, वो सरकार को बताएं. फ्रेडी ने आगे बताया कि सरकार के इस रिसॉर्ट के निर्णय के खिलाफ 17 हजार लोगों ने ऑब्जेक्शन लिया और यह प्रोजेक्ट नहीं आना चाहिए इस पर सहमति दिखाई. इसके बावजूद रिसॉर्ट बनाने की मंजूरी मिल गई. 

प्रकृति का होगा बड़ा नुकसान

फ्रेडी डायस ने बताया की ओल्ड गोवा यूनिस्को वर्ड हेरिटेज साइट है और यहां इस तरह का प्रोजेक्ट लाया गया तो गोवा के सबसे बड़े हेरिटेज में से एक का बहुत नुकसान होगा. फ्रेडी ने यह बताया कि अगर ये प्रोजेक्ट यहां आता है तो यहां बहुत से पेड़ को काटना पड़ेगा और प्रकृति का बहुत बड़ा नुकसान होगा.

उन्होंने कहा, "हम सबके विरोध के बाद 22 दिसंबर 2023 में बोर्ड की बैठक हुई, जहां गोवा के दूसरे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी गई. इस प्रोजेक्ट को लेकर गोवा के लोगों में जो आक्रोश है, उसे देखने के बाद सरकार ने अभी तक यह साफ नहीं किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी भी है या नहीं."

प्रोजेक्ट को तुरंत रद्द करने की मांग की गई

सेव ओल्ड गोवा एक्शन कमेटी के कॉर्डिनेटर पीटर वेगस ने आरोप लगाया है कि ऑवर लेडी ऑफ द माउंट चैपल, एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे रखरखाव के लिए नहीं, बल्कि इसके पास चल रहे प्रोजेक्ट की वजह से एक साल के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1.17 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण में केवल सागौन की लकड़ी का उपयोग कर चर्च की छत की मरम्मत की गई थी.

फ्रेडी डायस ने सरकार से इस प्रोजेक्ट को तुरंत रद्द करने की मांग की है. उन्होंने प्रोजेक्ट स्थल पर 10,000 वर्ग मीटर के पेड़, एक तीव्र ढलान और विरासत क्षेत्र के बफर में होने का हवाला देते हुए बोर्ड के सदस्यों की विशेषज्ञता पर सवाल उठाया है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जम्मू में सुरक्षा को लेकर अलर्ट, तलाशी अभ‍ियान तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget