एक्सप्लोरर

Goa में आमने-सामने हुई AAP-TMC, केजरीवाल के बयान पर ममता बनर्जी की पार्टी ने किया पलटवार

TMC On Arvind Kejriwal: तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोवा के लोगों को यह तय करने दें कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

TMC On Arvind Kejriwal Statement: गोवा (Goa) में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके मद्देनज़र अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी राज्य में ज़ोरदार प्रचार में जुटी हुई है. इस बीच केजरीवाल ने ममता का पार्टी को लेकर कहा कि टीएमसी गोवा में कहीं भी रेस में नहीं है. केजरीवाल के इस बयान पर अब तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है.

तृणमूल कांग्रेस ने केजरीवाल के बयान वाले ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा, "हम लोगों के लिए काम करने और उनके दुख और सुख में उनके साथ खड़े रहने में यकीन करते हैं. जो लोग चुनाव को लेकर पुर्वानुमान और वोट शेयर की भविष्यवाणी में शामिल हैं, वो सिर्फ अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा दिखा रहे है."

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने कहा है कि गोवा के लोगों को यह तय करने दें कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

 

आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने गोवा के पणजी (Panaji) में कहा कि मेरे हिसाब से टीएमसी सरकार के पास 1 फीसदी वोट शेयर भी नहीं. उन्होंने कहा, "वो पार्टी 3 महीने पहले गोवा में आई है, डेमोक्रेसी ऐसे नहीं चलती. आपको कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है और आपको जनता के बीच काम करने की ज़रूरत है."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप हो सकता है टीएमसी को ज़रूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हों, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो रेस में कहीं भी खड़ी है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget