एक्सप्लोरर

COVID 19: गोवा में कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 के मरीजों की कैसी है तबीयत? स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया अपडेट

COVID 19: कोरोना वायरस के जेएन.1 सब वैरिएंट के अब तक 21 मामलों की देशभर में पुष्टि हुई है. इनमें महाराष्ट्र और केरल में एक एक मामले सामने आए हैं.

Goa Corona Update: कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इसकी सबसे बड़ी वजह कोविड 19 का सब वैरिएंट जेएन 1 है. अब तक जेएन 1 के 21 मामलों की देश में पुष्टि हुई है. इनमें 19 मामले केवल गोवा के हैं. गोवा के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार (21 दिसंबर) को बताया कि एक अवधि के दौरान जांच किए गए 19 नमूनों में कोविड-19 का सब वैरिएंट जेएन.1 मिला, लेकिन ये पुराने मामले थे और अब उपचाराधीन नहीं हैं.

इस सब वैरिएं का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था, जिसके बाद केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया. केंद्र ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के जिलेवार मामलों की नियमित रूप से निगरानी करने और जानकारी देने का निर्देश दिया ताकि शुरुआत में ही इनका पता लगाया जा सके.

जेएन 1 से संक्रमित मरीजों की कैसी है तबीयत?

राज्य के महामारी विशेषज्ञ प्रशांत सूर्यवंशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “गोवा में पाए गए जेएन.1 उपस्वरूप के सभी 19 मरीज अब ठीक हो गये हैं. ये पुराने मामले हैं. यह स्वरूप मरीजों से एकत्र किए गए नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के दौरान पाया गया था.”

सूर्यवंशी ने कहा, 'इस स्वरूप वाले सभी लोगों में हल्के लक्षण थे. वे अब ठीक हो गए हैं. ये नमूने एक अवधि के दौरान एकत्र किए गए थे.' गोवा में गुरुवार तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 16 है, जिनमें आज सामने आए चार मामले शामिल हैं. राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को कुल 193 नमूनों की जांच की गई थी.

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा था कि कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

ये भी पढ़ें

Noida Corona Case: नोएडा में मिला कोविड-19 का केस, मरीज की हिस्ट्री जानने में जुटा विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget