एक्सप्लोरर

गोवा: चर्च की शाखा ने की मुख्यमंत्री से मांग, जल्द सुलझाएं ‘बीफ’ की कमी का मुद्दा

गोवा चर्च की शाखा ‘सामाजिक न्याय एवं शांति परिषद’ का कहना है कि कर्नाटक से ‘बीफ’ की आपूर्ति बंद होने के बाद गोवा में इसकी कमी हो गई है.

पणजी: गोवा चर्च की शाखा ‘सामाजिक न्याय एवं शांति परिषद’ (सीएसजेपी) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से राज्य में ‘बीफ’ की कमी के मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया है.

सीएसजेपी का कहना है कि कर्नाटक से ‘बीफ’ की आपूर्ति बंद होने के बाद गोवा में इसकी कमी हो गई है. कर्नाटक विधानसभा ने हाल ही में गौ वध पर रोक लगाने संबंधी विधेयक पारित किया है.

सावंत को 15 दिसंबर को सौंपे एक ज्ञापन में सीएसजेपी ने आग्रह किया है कि वह इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात करें ताकि गोवा के सैकड़ों मांस कारोबारियों के हित को देखते हुए कानून की अधिसूचना जारी न की जाए. बीजेपी शासित गोवा में गौ वध पर प्रतिबंध है लेकिन सांड़ और भैंसों को वैध कसाईखानों में काटा जा सकता है.

सीएसजेपी निदेशक फादर सेवियो मरिया फर्नांडीज ने कहा कि कर्नाटक ने गौ-वंश वध पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया है जिसके तहत सांड और भैंस को काटने पर भी रोक है और इसके साथ ही इन्हें बेचने और परिवहन पर भी प्रतिबंध है.

फर्नांडीज ने ज्ञापन में कहा, “इस विधेयक से गोवा के मांस कारोबारियों पर विपरीत असर पड़ा है जो बीफ की आपूर्ति के लिए पूरी तरह से कर्नाटक पर निर्भर हैं.” उन्होंने कहा कि 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने भी ऐसा ही विधेयक पारित किया था जिसके कारण गोवा को पूरी तरह से कर्नाटक पर निर्भर होना पड़ा था. उन्होंने कहा, “चूंकि गोवा में बड़े स्तर पर खेती नहीं होती इसलिए मांस की आपूर्ति के लिए राज्य में पर्याप्त संख्या में पशु नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें:

चिंतन शिविर करेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी के घर बड़ी बैठक में नेताओं ने राहुल के नेतृत्व को जरूरी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget