एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: गोवा में कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने इस्तीफा दिया, इस पार्टी में होंगे शामिल

Goa Election 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. पार्टी राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.

Goa Assembly Election 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को एक और झटका लगा है. पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको (Aleixo Reginaldo Lourenco) ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया. लौरेंको टीएमसी में शामिल होंगे और इसके लिए कोलकाता पहुंचे हैं. लौरेंको मंगलवार को टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात करेंगे.

लौरेंको के इस्तीफे के बाद 40 सदस्यीय सदन में पार्टी विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है. राज्य में हाल ही में कांग्रेस के दो और विधायकों ने इस्तीफा दिया था. प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

गोवा में कांग्रेस को झटका

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव(Assembly Election) के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची पिछले ही सप्ताह जारी की थी और लौरेंको का नाम उसमें शमिल था. दक्षिण गोवा जिले के कर्टोरिम सीट से विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको (Aleixo Reginaldo Lourenco) ने सोमवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाद में कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया. लौरेंको इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए.

इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने भी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुना लड़ने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget