एक्सप्लोरर

गोवा: अकाउंटेंट की परीक्षा में 100 फीसदी परीक्षार्थी फेल, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

गोवा सरकार की अकाउंटेंट की परीक्षा में सभी आठ हजार परीक्षार्थियों के फेल हो जाने से राज्य के साथ-साथ देश की परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

नई दिल्ली: गोवा सरकार की अकाउंटेंट की परीक्षा में सभी आठ हजार परीक्षार्थियों के फेल हो जाने से राज्य के साथ-साथ देश की परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. कई शिक्षाविद् कहते हैं कि हमारी परीक्षा प्रणाली बिल्कुल उद्देश्यहीन, अविश्वसनीय और त्रुटिपूर्ण हो चली है. गोवा सरकार ने हाल ही में सरकार के अंतर्गत अकाउंटेंट के 80 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 8,000 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, लेकिन हैरत की बात है कि इस परीक्षा में कोई भी पास नहीं हो सका.

परीक्षा प्रणाली बिल्कुल उद्देश्यहीन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और शिक्षाविद् नवीन कुमार ने कहा, "इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का एक साथ फेल होना सरकार के उदासीनता भरे रवैये को दर्शाता है. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का असफल होना दिखाता है कि परीक्षा प्रणाली बिल्कुल उद्देश्यहीन है, इसकी विश्वसनीयता नहीं रह गई है, बल्कि त्रुटिपूर्ण हो चुकी है."

पद के अनुकूल हो परीक्षा बच्चों में शिक्षा के स्तर में गिरावट के सवाल पर प्रोफेसर नवीन कुमार ने कहा कि इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, परीक्षा के विषय पर तो बता करें तो देखेंगे कि हर एक परीक्षा के लिए एक ही परीक्षा प्रणाली काम कर रही है, जो कि जरूरी नहीं है. परीक्षा वैसी होनी चाहिए जो उस पद के अनुकूल हो.

एप्टीट्यूट, रीजनिंग और अंग्रेजी पर टिकी परीक्षाएं उन्होंने कहा, "आप देखेंगे की ज्यादातर परीक्षाओं में एप्टीट्यूट टेस्ट, रीजनिंग टेस्ट, अंग्रेजी टेस्ट होता है चाहे वो सीबीआई के लिए हो या लेखपाल के लिए. इन प्रणालियों में नएपन की कमी है, जिससे जो लोग उस नौकरी के लायक नहीं भी होते हैं वो परीक्षा तो जरूर पास करते हैं लेकिन वो नौकरी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा नहीं निभा पाते."

कोई नहीं ला पाया 50% नंबर गोवा सरकार की इस परीक्षा में उम्मीदवारों को पास होने के लिए 50 फीसदी अंक लाने थे और यह अंक लाने में एक भी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाया. नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी स्नातक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास होने के लिए 100 में से कम से कम 50 अंक लाने थे, लेकिन कोई भी यह अंक लाने में सफल नहीं हुआ.

कोई नहीं हुआ पास गोवा के लेखा निदेशक ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि सात जनवरी को आयोजित इस प्रारंभिक परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाया है. अधिकारी ने बताया कि कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और अकाउंट से संबंधित सवाल पूछे गए थे.

ज्यादातर के पास मूल्यांकन की योग्यता नहीं नवीन कुमार ने बताया, "देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर होनी वाली नीट और इंजीनियरिंग परीक्षा, आईएएस परीक्षा और बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल लोगों में ज्यादातर के पास मूल्यांकन करने की योग्यता नहीं होती, जबकि परीक्षा भी एक तरह का मूल्यांकन है."

एक लड़का कई तरह की परीक्षा पास कर लेता है उन्होंने कहा, "आप देखेंगे कि एक लड़का पहले बैंक में नौकरी करेगा, फिर पीसीएस और उसके बाद आईएएस की परीक्षा भी पास कर जाएगा. मतलब एक लड़का तीनों तरह की परीक्षा देगा और उसे पास कर जाएगा. इसका मतलब है कि किस पद के लिए किस तरह की योग्यता चाहिए, यह तय नहीं है. अगर यह परीक्षा प्रणाली कारगर होती तो जरूरी नहीं कि अगर एक युवक आईएएस की परीक्षा पास कर लेता है तो वह सेना का भी अधिकारी बने."

उन्होंने कहा, "परीक्षाओं में एप्टीट्यूड टेस्ट की सख्त कमी है." वहीं आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के महासचिव प्रदीप पदगांवकर ने परिणामों की घोषणा में देरी की आलोचना की और कहा कि सभी 8,000 उम्मीदवारों का फेल होना राज्य की शिक्षा प्रणाली का 'पतन' दर्शाता है. उन्होंने कहा कि गोवा यूनिवर्सिटी और कॉमर्स कॉलेजों के लिए यह बहुत शर्म की बात है, जहां से ये ग्रैजुएट निकलते हैं.

सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget