एक्सप्लोरर

केबिन क्रू की महिला सदस्य के साथ बदसलूकी! Go First की फ्लाइट से उतारे गए दो यात्री

Go First के प्रवक्ता ने कहा कि कैप्टन को मामले की सूचना दी गई और उन्हें (दोनों विदेशी यात्रियों) नीचे उतार दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया.

Passengers Misbehave With Cabin Crew: केबिन क्रू की एक महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के बाद दो विदेशी नागरिकों को गोवा से मुंबई जा रहे गो फर्स्ट विमान से नीचे उतार दिया गया. एयरलाइन के प्रवक्ता ने शनिवार (7 जनवरी) को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को हुई घटना की सूचना उड्डयन नियामक DGCA को भी दी गई है.

गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने कहा, "चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद दो विदेशी नागरिकों को नीचे उतार दिया गया. वास्तव में, वे चालक दल की सदस्य को चिढ़ा रहे थे, उस पर टिप्पणी कर रहे थे. सह-यात्रियों ने भी (उनके व्यवहार पर) आपत्ति जताई."

'यात्रियों को सुरक्षा अधिकारियों को सौंपा गया'

उन्होंने कहा कि कैप्टन को मामले की सूचना दी गई और उन्हें (दोनों विदेशी यात्रियों) नीचे उतार दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, यह घटना उड़ान भरने से पहले हुई. इस पूरे मामले पर डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें जानकारी दी गई है. उन्हें नीचे उतार दिया गया और सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया."

एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब का मामला

फ्लाइट में ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. बीते साल नवंबर के महीने में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया. हैरानी की बात तो यह रही कि वो शख्स उस समय बचकर निकल गया. 

हालांकि, उसके बाद महिला ने एयरलाइन कंपनी के चेयरमैन को चिट्ठी लिखी और मामला जब मीडिया में आया तो पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी. आरोपी शख्स को 7 जनवरी को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. इस मामले में DGCA ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. DGCA ने एयरलाइन को भी नोटिस जारी किया हुआ है.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के करनाल से होकर गुजरी, राहुल गांधी ने देखा कबड्डी मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget