एक्सप्लोरर

Global COVID-19 Summit: ब्रिटेन की नई ट्रेवल एडवाइजरी को लेकर जारी विवाद के बीच पीएम मोदी बोले- अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाया जाना चाहिए

Global COVID-19 Summit: पीएम मोदी ने कोविड-19 शिखर सम्मेलन में कहा कि जैसे ही भारत में कोविड-19 टीके का उत्पादन बढ़ेगा, हम अन्य देशों को भी इसकी आपूर्ति बहाल करने में सक्षम होंगे.

Global COVID-19 Summit: ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि टीका प्रमाणपत्रों की परस्पर मान्यता के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाया जाना चाहिए. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से आयोजित ग्लोबल कोविड-19 शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

बता दें कि कोविशील्ड को मान्यता देने से ब्रिटेन के इनकार पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटिश सरकार ने कोविशील्ड को अपने ट्रेवल एडवाइजरी में शामिल किया है. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि भले ही कोविशील्ड को यात्रा संबंधी ब्रिटिश दिशानिर्देशों में मंजूरी दे दी गयी है लेकिन उसकी दो खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में अब भी दस दिनों के लिए पृथक-वास में रहना होगा.

ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मुद्दा टीका प्रमाणन का है न कि कोविशील्ड टीके का. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे का परस्पर हल ढूंढने के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. भारत ने कोविड-19 टीका प्रमाणन पर उसकी चिंताओं का ब्रिटेन द्वारा समाधान नहीं किये जाने की स्थिति में मंगलवार को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने इन नियमों को ‘भेदभावकारी’ बताया था.

पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड सम्मेलन में कहा कि भारत ने 95 अन्य देशों और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के साथ अपना टीका साझा किया है. भारत में 20 करोड़ से अधिक भारतीयों का पूरी तरह टीकाकरण हो गया है. जैसे ही भारत में कोविड-19 टीके का उत्पादन बढ़ेगा, हम अन्य देशों को भी इसकी आपूर्ति बहाल करने में सक्षम होंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को टीका मुहैया कराने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाना चाहिए. पीएम मोदी चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेरिका रवाना हुए हैं.

Narendra Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय US दौरा, जानिए अमेरिका में कब, कहां, किनसे मिलेंगे पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget