एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर CM केजरीवाल बोले- दिल्ली सरकार हर मदद को तैयार

उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची है. ग्लेशियर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली में आज अचानक ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की खबर. इस आपदा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए दुआएं की हैं.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "चमोली ज़िले से आपदा की खबर बेहद चिंताजनक है, ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं. इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है."

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही की खबरों से आहत हूं. इस चुनौतीपूर्ण समय में हम उत्तराखंड के साथ एकजुटता में खड़े हैं. भगवान बद्री-केदार से संकट की इस कठिन घड़ी में देवभूमि वासियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हू."

अब तक 10 लोगों के शव मिले उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची है. ग्लेशियर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. 150 लोगों के लापता होने की आशंका है.

हादसे से जुड़ी अब तक की 10 बड़ी बातें
  • जोशीमठ से 25 किलोमीटर दूर ग्लेशियर फटा
  • अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि, शव निकाल गए
  • पैंग गांव के ऊपर के इलाके में ग्लेशियर फटने की घटना
  • ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान
  • तपोवन जल विद्दुत प्रोजेक्ट पूरी तरह बह गया
  • सैलाब में 150 लोगों के गायब होने की आशंका
  • हरिद्वार और यूपी के बिजनौर तक प्रशासन अलर्ट
  • NDRF की तीन टीमों को उत्तराखंड भेजा गया
  • पानी रुद्रप्रयाग पहुंचा, पानी के बहाव में कमी आई
  • पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम से बात की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget