एक्सप्लोरर

इंदौर में सात लड़कियों को रात भर हॉस्टल से बाहर रहने की विवादास्पद सजा

सातों लड़कियां हॉस्टल प्रशासन की इजाजत लिये बगैर 28 सितंबर को गरबा देखने गयी थीं और रात 11.30 बजे के आस-पास लौटी थीं. सजा के तौर पर उन्हें हॉस्टल में रात भर प्रवेश नहीं दिया गया था.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में सात लड़कियों को रात भर हॉस्टल से बाहर रहने की सजा दी गई है. जिसपर विवाद शुरु हो गया है. पिछले हफ्ते ये लड़कियां बगैर इजाजत गरबा देखने गईं थी. इन सात छात्राओं को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रशासन ने पहले रात भर हॉस्टल से बाहर रहने का विवादास्पद दंड दिया था. अब इन लड़कियों को हॉस्टल के कमरे खाली कर डॉर्मिटोरी में जाने का फरमान सुना दिया गया है. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र धाकड़ ने कहा, "सभी सात छात्राओं को हॉस्टल के कमरे छोड़ कर डॉर्मिटोरी (बड़ा कमरा जहां कई लोगों के सोने की व्यवस्था होती है) में जाना होगा. हॉस्टल में रहने वाले दूसरे विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों को अनुशासन का सन्देश देने के लिये इन लड़कियों को सजा देनी जरूरी है." विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि सातों लड़कियां हॉस्टल प्रशासन की इजाजत लिये बगैर 28 सितंबर को गरबा देखने गयी थीं और रात 11.30 बजे के आस-पास लौटी थीं. सजा के तौर पर उन्हें हॉस्टल में रात भर प्रवेश नहीं दिया गया था. लड़कियों को रात भर हॉस्टल से बाहर रखे जाने के चलते उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी. इस बारे में पूछे जाने पर कुलपति ने कहा, "ये लड़कियां हॉस्टल प्रशासन को बताये बगैर गरबा देखने गयीं और देर रात लौटीं थीं. तब उन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल क्यों नहीं आया. वह तो भगवान ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लाज रखी कि देर रात तक बगैर किसी सूचना के हॉस्टल से बाहर रहने के दौरान इन लड़कियों के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई." हॉस्टल प्रशासन की विवादास्पद सजा झेलने वाली सातों लड़कियों की ओर से फिलहाल मीडिया में कोई बयान सामने नहीं आया है. इस बीच, विद्यार्थी संगठनों ने मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ग्रीष्मा त्रिवेदी ने कहा, "विश्वविद्यालय प्रशासन लड़कियों के साथ अन्याय कर रहा है. पहले तो उन्हें रात भर हॉस्टल से बाहर रखा गया और अब उन्हें दोहरी सजा सुनाते हुए अपने कमरे खाली करने को कह दिया गया है. हम लड़कियों के साथ इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे." भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने चेतावनी दी कि अगर संबंधित लड़कियों को हॉस्टल के कमरों से बाहर निकाला गया, तो विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget