एक्सप्लोरर

खेलते-खेलते गुम हो गई थी बच्ची, पुलिस ने गूगल मैप्स की मदद से ढूंढा घर

डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बच्ची अपने गांव का पता नहीं बता पा रही थी. उसने इतना बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मालवीय नगर में शादी में आई थी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने गूगल मैप्स की मदद से उसके घर पहुंचा दिया. सात साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मालवीय नगर आई थी. लेकिन बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर चली गई और गुम हो गई. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस ने गूगल मैप्स के जरिए बच्ची का गांव ढूंढ लिया और सकुशल उसे उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया. पुलिस ने कैसे ढूंढा बच्ची का गांव दरअसल ये बच्ची दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल विक्रम को रास्ते में मिली थी. जिसके बाद वह इसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गए. इलाके के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बच्ची अपने गांव का पता नहीं बता पा रही थी. उसने इतना बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मालवीय नगर में शादी में आई थी. इसके बाद बच्ची ने बताया कि वह करीब चार घंटों में दिल्ली आई थी. पुलिस ने दूरी के हिसाब से लगाया शहरों का हिसाब पुलिस ने दिल्ली से दूरी के हिसाब से शहरों का हिसाब लगाना शुरू किया और शहरों की पुलिस से इस बारे में जानकारी जुटानी शुरु की. इतना ही नहीं पुलिस ने बच्ची की जानकारियों के मुताबिक सफर के बीच आने वाली जगहों के बारे में पता किया. इससे पुलिस को अंदाजा हो गया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड से आई है. बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची मेरठ इलाके की है और उसके गांव के आस-पास तालाब है. आखिर में ऐसे मिली पुलिस को सफलता पुलिस ने गूगल मैप्स की मदद से ऐसे गांवों का पता लगाया जिनके आस-पास तालाब है. बाद में ऐसे गावों के सरपंचों से संपर्क किया गया. आखिर में पुलिस ने मेरठ से 44 किलोमीटर दूर बच्ची का गांव ढूंढ निकाला. इस गांव का नाम 'कोल' है. बाद में गांव के सरपंच की मदद से बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget