एक्सप्लोरर

Dead Body In Ashram: यूपी में आसाराम के आश्रम के अंदर कार से बरामद हुआ लड़की का शव, 4 दिन पहले हुई था लापता, मौके पर पहुंची पुलिस

यूपी के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर एक ऑल्टो कार में गुरुवार देर रात एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. यह लड़की 4 दिन पहले लापता हुई थी. पुलिस ने आश्रम सील कर दिया है.

Dead Body In Ashram: नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम की मुसीबतें जेल में भी कम नहीं हो रहीं हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर एक ऑल्टो कार में गुरुवार देर रात एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. यह लड़की 4 दिन पहले लापता हुई थी. लाश मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

आश्रम कर्मचारियों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात गोंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहराइच रोड स्थित आसाराम में एक कार में 12 साल की लड़की का शव मिला है. यह सूचना जैसे ही फैली इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. जांच में पता चला कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह घर से 4 दिन पहले लापता हुई थी. पूछताछ में सामने आया है कि यह जिस कार में शव मिला है वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी. गुरुवार देर रात जब कार से काफी दुर्गंध आई तो आश्रम के कर्मचारियों ने उसे खोलकर देखा. अंदर लाश देखकर हड़कंप मच गया. फौरन पुलिस को इसकी सूचना आश्रम के कर्मचारियों ने ही दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है.

'जिन लोगों ने पति को लापता किया, उन्हीं ने बच्ची को मारा है'

वहीं, बच्ची की मां ने बताया है कि मंगलवार रात से मेरी बच्ची लापता हो गई थी. हमने आसपास के क्षेत्रों में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था. पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी. अचानक पता चला कि उसकी लाश आश्रम में खड़ी एक कार में मिली है. उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले मेरे पति भी अचानक लापता हो गए थे. जिन लोगों ने मेरे पति को लापता किया है, उन्हीं लोगों ने मेरी बच्ची की हत्या की है. बच्ची की मां ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. 

पुलिस गंभीरता से कर रही जांच

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति का कहना है कि मंगलवार को एक बच्ची की गुमशुदा होने की सूचना मिली थी और रात में आसाराम आश्रम के अंदर बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसाराम आश्रम को सील कर दिया है. पुलिस की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें

बीरभूम हिंसा: TMC भादू शेख की हत्या मामले की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

MNS office Attacked: मुंबई में बीती रात मनसे के ऑफिस पर हुआ हमला, इस पार्टी पर लग रहे हैं आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget