एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'उमर खालिद हों या इलहान उमर, उनका...', राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, उठा दी ये बड़ी डिमांड!

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अमेरिका में की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई. गिरिराज बोले कि राहुल के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए. 

Rahul Gandhi Remark Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए. न्यूज एजेंसी पीटीआई से उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी देश में भी जब मिलते हैं तो देश-विरोधी ताकतों के साथ ही मिलते हैं. चाहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद हों या विदेश में इलहान उमर हों...उनका ये कई बार से चल रहा है. अब समय आ गया है कि देश में एक कानून के तहत अगर सामान्य नागरिक भी देश का विरोध करे तो उसपर कार्रवाई हो.

गिरिराज सिंह बोले, "राहुल गांधी की तो सदस्यता ही रद्द कर देनी चाहिए. कभी अटल बिहारी वाजपेयी देश के एलओपी होते थे. वह जाते थे तो कहते थे 'एक देश एक नेता' लेकिन आज ये देश विरोधी ताकतों से मिलकर देश को गाली दे रहे हैं. उन्हीं की दादी इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो एक संसद सदस्य की सदस्यता चली गई क्योंकि उसने विदेश में जाकर इंदिरा गांधी के खिलाफ बोला था और जो मंत्री प्रस्ताव लाए उस प्रस्ताव में कहा था कि इंदिरा देश में कांग्रेस की नेता हो सकती हैं लेकिन विदेश में देश की नेता हैं."

गिरिराज सिंह ने छेड़ा अफजल गुरु का जिक्र

बीजेपी के सीनियर नेता के मुताबिक, "राहुल गांधी तो देश के बाहर जाकर प्रधानमंत्री को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं. राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र को भी गाली दे रहे हैं. वह कहते हैं कि वहां लोकतंत्र नहीं है. भारत में तो इतना मजबूत लोकतंत्र है कि एक आतंकवादी अफजल गुरू के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग ने रात दो बजे कोर्ट का दरवाजा खोला था. अब समय है कि राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त कर दिया जाए."

ये भी पढ़ें: 'जुर्माना दें, किसी को ऐसे अदालतों के चक्कर लगवाते हैं?', NMC पर क्यों गुस्सा हो गया SC और लगा दिया 10 लाख रुपये का फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget