एक्सप्लोरर

Ghulam Nabi Azad On PM Modi: गुलाम नबी आजाद बोले- पीएम मोदी को रूखा व्यक्ति समझता था, लेकिन...

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी ने कम से कम इंसानियत तो दिखाई, लेकिन इन्होंने उनके भावुक भाषण को अलग ही रंग दे दिया.

Ghulam Nabi Azad Big Statement: कांग्रेस (Congress) के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बहुत 'रूखे व्यक्ति' हैं, लेकिन उन्होंने राज्यसभा से उनकी विदाई के सिलसिले में दिए भाषण के दौरान आतंकवाद से संबंधित घटना को याद करते हुए करूणा भाव दिखाया. कांग्रेस ने पार्टी छोड़ने के बाद आजाद पर आरोप लगाया था कि वह 'मोदी-मय' हो गए हैं. कई नेताओं ने पिछले साल फरवरी में राज्यसभा में दिए मोदी के भाषण का हवाला देकर उनपर निशाना साधा था, जिसमें मोदी ने आजाद को 'सच्चा मित्र' बताते हुए उनकी तारीफ की थी. उस दौरान मोदी की आंखों से आंसू छलक आए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2007 में जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में गुजरात (Gujarat) के लोगों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद आजाद से हुई बातचीत का जिक्र किया था. उस समय मोदी गुजरात जबकि आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे.

'मोदी ने इंसानियत दिखाई'

आजाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी विदाई के मौके पर मोदी के भावुक भाषण को कुछ 'जाहिल' कांग्रेसियों ने अलग ही रंग दे दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ने सदन में जो भावनाएं व्यक्ति कीं, वे एक दुर्घटना को लेकर थीं, न कि एक-दूसरे को लेकर.

'मोदी का फोन आया, तो मैं रोने लगा'

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मैं तो मोदी जी को रूखा आदमी समझता था. सोचता था कि उन्होंने शादी नहीं की और उनके बच्चे नहीं हैं तो उन्हें कोई परवाह नहीं है, लेकिन कम से कम उन्होंने इंसानियत तो दिखाई.' उन्होंने गुजरात के पर्यटकों की बस में हुए ग्रेनेड विस्फोट के बाद की दर्दनाक कहानी भी बयां की. आजाद ने कहा, 'जब गुजरात के मुख्यमंत्री ने मुझे फोन किया, तो मैं जोर-जोर से रो रहा था. उन्होंने मुझे रोते हुए सुना और उन्हें बताया गया कि मैं फिलहाल बात नहीं कर सकता.'

कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा, 'जब मैंने मुख्यमंत्री से मृतकों और घायलों के लिए एक-एक विमान भेजने की बात कही, तो मैं फिर रोने लगा...वह (मोदी) मेरी उस हालत का जिक्र करते हुए भावुक हो गए थे.' राज्यसभा में मोदी के आंसू छलकने को याद करते हुए आजाद ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने दुखद घटना और अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात की, तो वह भी भावुक गए.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'दशहरा रैली' को लेकर भिड़े उद्धव और शिंदे गुट के नेता, क्या है हालिया विवाद?

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या सपा-कांग्रेस से असंतुष्ट नेताओं की आजाद और शिवपाल यादव पर है नजर? इस वजह से उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget