एक्सप्लोरर

कश्मीरः गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी पर कसा तंज, कहा- खुद को शर्मिंदा करने का तरीका ढूंढ रहे हैं

पाकिस्तान के प्रॉपेगैंडा में शामिल पाक क्रिकेटरों को गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है. बुधवार को उन्होंने कहा कि वह (अफरीदी) इस बात का तरीका ढूंढ रहे हैं कि खुद को कैसे शर्मिंदा किया जाए.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को जमकर फटकार लगाई है. गंभीर ने इस बार अफरीदी के नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा करने की बात कहने पर उन्हें फटकार लगाई है.

भारत सरकार ने हाल में ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है जिसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे. अफरीदी के इस बयान पर गंभीर ने हमला बोलते हुए कहा,'' साथियों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी, शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को, शाहिद अफरीदी को शर्मिदा करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद अफरीदी ने बड़ा होने से इनकार कर दिया है. मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्डन ऑर्डर कर रहा हूं"

370 हटाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया

दरअसल मोदी सरकार के आर्टिकल 370 पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही पाकिस्तान की झुंझलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में ही घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

क्या कहा था अफरीदी ने जिस पर गंभीर को आया गुस्सा

इमरान की बात का समर्थन करते हुए अफरीदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें. मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा." उन्होंने कहा, "कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें. छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा." अफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी.

पहले भी गंभीर ने दिया है अफरीदी को करारा जवाब

इससे पहले भी गौतम गंभीर ने अफरीदी को कश्मीर को लेकर किए गए उनके एक ट्वीट पर आड़े हाथों लिया था. उस वक्त शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए. इस पर पलटवार करते हुए गंभीर ने कहा था,''आप यह भूल गए कि मानवता विरोधी अपराध भारत में नहीं पीओके में होता है. चिंता मत करो 'बेटा' जल्द ही हम वहां भी सब ठीक कर देंगे.''

दुनियाभर में हाथ-पांव पटक रहा है पाकिस्तान

कश्मीर पर बड़े फैसले के बाद पाकिस्तान दुनियाभर में हाथ पांव पटक रहा है लेकिन उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लग रही है. अब वह कह रहा है कि यूएन में वह कश्मीर के मुद्दे को उठाएगा. हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर का मामला भारत का आंतरिक मुद्दा है और वहां स्थिति नियंत्रण में है. मुस्लिम देशों समेत अन्य बड़े देशों ने भी स्वीकार किया है कि यह मुद्दा द्विपक्षीय है और बाकी देशों को इससे कोई लेना देना नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget