एक्सप्लोरर

गौतमबुद्धनगर: अब एंटीजन किट से होगी कोरोना की जांच , ICMR देगा स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल 607 सक्रिय संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के अस्पतालों में किया जा रहा है. वहीं, इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

नोएडा: गौतमबुद्धनगर में बेकाबू होता कोरोना वायरस जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. जून के 22 दिनो में कोरोना वायरस 1126 लोगों को अपना शिकार बना चुका है इस दौरान 12 लोगो की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश शासन सख्त हो गया है. शासन के निर्देश पर ही जिले में अब कंटेनमेंट जोन में एंटीजन किट से जाच की तैयारी की जा रही है. 24 जून को इसके लिए एक प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित होगा, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे.

सुहास एल.वाई ने कहा- हमें आईसीएमआर से 15000 टेस्ट किट मिलेंगे

जिला अधिकारी सुहास एल.वाई ने बताया कि एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के साथ जीबी नगर में एंटीजन किट से कोरोना का टेस्ट किया जाएगा. हमे आईसीएमआर से 15000 टेस्ट किट एक दो दिन में मिल जाएंगे. स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच की रणनीति बनाएगा. ऐसे स्थानों पर जांच होंगी जहा अब तक सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं ऐसे स्थान भी मरीज ढूंढे जा सकते हैं जहा संक्रमण का कारण पूरी तरह से पता नहीं चला हो.

इस किट से जांच के बाद अधिकतम 30 मिनट में जाच रिपोर्ट आ जाएगी

सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि इस किट से जांच के बाद अधिकतम 30 मिनट में जाच रिपोर्ट आ जाएगी. ऐसे में प्रभावित इलाकों में जाच के बाद मरीज के पॉजिटिव होने की स्थिति में उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा. जल्द जाच रिपोर्ट आने से संक्रमण की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी. मरीज और उनके संपर्क में रहे लोगों का इलाज शुरू किया जा सकेगा. इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में भी मदद मिलेगी. एंटीजन से कोरोना का टेस्ट से प्रारंभिक ट्रैकिंग, मृत्यु दर को कम करने और घटाने में मदद मिलेगी.

22 दिनों में ही 1126 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है

नोएडा में मार्च के महीने जब कोरोना का पहला मामला मिला था. उसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया था. जिसके कारण कोरोना वायरस पर लगाम लगी थी. और मार्च-अप्रैल और मई के 3 महीनों में मरीजों की संख्या 453 थी. लॉकडाउन के जून में हटते ही के 22 दिनों में ही 1126 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जो 3 महीने से मरीजों से 157% अधिक है. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जून के 20 दिनों में ही मई के मुकाबले 8 गुना अधिक मौतें हुई हैं. मई के महीने में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 7 थी जबकि जून महीने 19 लोगों की मौत हो चुकी है. मार्च और अप्रैल में इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई थी.

Coronavirus: पतंजलि की दवा 'कोरोनिल' के विज्ञापन पर सरकार ने लगाई रोक, रामदेव बोले-कुछ कम्युनिकेशन गैप था Coronavirus: पंतजलि की दवा 'कोरोनिल' के बारे में जानिए सबकुछ, कितनी है कीमत,कैसे करना है इस्तेमाल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget