एक्सप्लोरर

'दो बार मौत को करीब से देखा है!' अपहरण और ताज हमले में कैसे बचे थे गौतम अडानी, बताई आपबीती

गौतम अडानी जिंदगी में दो बार मौत का सामना कर चुके हैं. पहली बार 90 के दशक का जब अपहरण हो गया था. दूसरी बार मौत से सामना 26 नवंबर 2008 को हुआ था जब आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला बोल दिया था.

Gautam Adani Kidnaping Story: दुनिया के तीसरे और एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बिजनेस और लाइफ में सफलता के लिए मेहनत को एकमात्र फॉर्मूला बताया. उनका ये भी कहना है जो अपने हाथ में न हो उस पर चिंता नहीं करनी चाहिए. अडानी खुद कई बार विपरीत परिस्थितियों से गुजर चुके हैं. उनका अपहरण हुआ था. 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में वे ताज होटल में फंस गए थे.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का लंबा इंटरव्यू शनिवार को एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ. इसमें दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी ने बिजनेस के अलावा जिंदगी के कई अनसुने किस्सों के बारे में भी बात की. गौतम अडानी ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में दो बार मौत का सामना कर चुके हैं.

अपहरण की रात भी सोये
पहला किस्सा है 90 के दशक का जब गौतम अडानी का अपहरण हो गया था. अपहरण का सदमा बड़ा होता है, लोग जिंदगी भर इससे नहीं उबर पाते लेकिन अडानी इसे बुरा वक्त कहते हुए भूलने की बात कहते हैं. उन्होंने कहा हर किसी की जिंदगी में कुछ ऐसा समय आता है जिसको जितना जल्दी भूल जाइए उतन अच्छा होता है.

उन्होंने आगे कहा "मेरा स्वभाव है कि हर परिस्थिति के हिसाब से कितना जल्दी खुद को ढाल लूं. जो अपने हाथ में नहीं है, उसको लेकर बहुत चिंता नहीं करनी चाहिए." अडानी ने बताया "अपहरणकर्ताओं ने उन्हें पकड़ने के अगले दिन छोड़ दिया था, लेकिन उस रात भी मैं अच्छी तरह से सोया था." 

ताज होटल पर हमले के दौरान थे अंदर
दूसरी बार गौतम अडानी का मौत से सामना 26 नवम्बर 2008 को हुआ था जब आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला बोल दिया था. हथियारों से लैस आतंकी होटल में घुस गए थे और गोलियां बरसा रहे थे.

गौतम अडानी ने बताया कि "उस वक्त मैं होटल में ही था और जब पहली राउंड फायरिंग हुई थी तो उसे मैने अपनी आंखों से देखा था." वाकये को याद करते हुए अडानी ने कहा "मैने जिंदगी में दो बार मौत को सामने से देखा और ये भगवान का आशीर्वाद है कि मैं बाल-बाल बच गया."

दोस्त ने रोक लिया वरना...
अडानी ने कहा कि उस दिन दुबई से उनके एक दोस्त आए थे जिनके साथ वह डिनर करने ताज होटल गए थे. अडानी डिनर का बिल चुकाकर बाहर निकलने ही वाले थे लेकिन उनके दोस्त की कुछ देर और बात करने की इच्छा थी, इसलिए  कॉफी पीने के लिए बैठ गए.

घटना को याद करते हुए अडानी ने कहा अगर मैं खाना खाकर रुका न होता और चल पड़ा होता तो शायद वहां (गोलीबारी में) फंस जाता. इस दौरान अडानी ने ताज ग्रुप के कर्मचारियों की तारीफ की.

कैसे बचकर निकले?
वहां से बचकर कैसे निकले इसके बारे में भी उन्होंने बताया. अडानी ने कहा कि पूरी रात वह वहां फंसे रहे. ताज होटल के कर्मचारी पीछे के रास्ते से ऊपर चेंबर में लेकर गए. अगले दिन सुबह 7 बजे जब कमांडो पहुंचे तो उन्होंने पूरी तरह सुरक्षा देते हुए उन्हें होटल से बाहर निकाला. सुबह करीब 8 बजे के करीब अडानी बाहर निकल पाए.

यह भी पढ़ें

क्या है पपलू रमी गेम जिसे गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ खेलते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'मोदी जी का लड़का नहीं है, पोता नहीं, वो क्या...', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर भड़के ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी
'मोदी जी का लड़का नहीं है, पोता नहीं, वो क्या...', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर भड़के ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget