एक्सप्लोरर

BJP के एक और सांसद के साथ सामने आई विकास दुबे की तस्वीर, गैंगस्टर के साथ दिखे अकबरपुर के एमपी देवेंद्र भोले

गैंगस्टर विकास दुबे का 2017 का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो 2 बीजेपी विधायकों के साथ अपने संबंधों की बात कर रहा है. बीजेपी के एक और सांसद अशोक रावत के साथ भी उसकी तस्वीर आई है.

लखनऊः कानपुर में 8 पुलिसवालों की जान लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े कई खुलासे लगातार हो रहे हैं. विकास दुबे के राजनीतिक दलों से नजीदीकियों की बातें लगातार हो रही हैं और अब एक बीजेपी सांसद के साथ उसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं. उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से बीजेपी सांसद देवेंद्र भोले के साथ विकास दुबे की एक तस्वीर आई है. इससे पहले बीजेपी के ही 2 विधायकों के साथ संबंध की बात खुद गैंगस्टर ने स्वीकार की थी.

BJP सांसदों के साथ विकास दुबे की तस्वीरें

3 जुलाई की सुबह कानपुर देहात में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बचकर भाग निकला विकास दुबे बीते 4 दिनों से फरार है और पुलिस को उसका कोई सुराग हासिल नहीं हो पाया है. हालांकि यूपी की राजनीति के कई माननीय जनप्रतिनिधियों से उसके संबंधों को लेकर खुलासे जारी हैं.

ताजा खुलासा अकबरपुर से बीजेपी सांसद को लेकर है. बीजेपी सांसद देवेंद्र भोले की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो विकास दुबे के साथ नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर किसी कार्यक्रम की है, जिसमें दोनों शामिल हुए थे. हालांकि ये तस्वीर कब की है, यह साफ नहीं है.

एबीपी न्यूज ने इस संबंध में देवेंद्र भोले से उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. इससे पहले बीजेपी के ही एक और सांसद अशोक रावत के साथ भी विकास दुबे की एक तस्वीर सामने आई थी.

BJP विधायकों के साथ भी संबंध की दी थी जानकारी

इससे पहले विकास दुबे का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के 2 विधायकों का नाम लिया था. विकास दुबे का ये वीडियो 2017 का है, जिसमें वो पुलिस के सामने बयान दे रहा है. इस वीडियो में विकास ने बताया था कि कानपुर से बीजेपी के 2 विधायक अभिजीत सिंह सांगा और भगवती सागर से उसके अच्छे संबंध थे.

विकास ने बताया था कि बीजेपी विधायकों के साथ वो अक्सर फोन पर बात करता था और उन लोगों के घर आना-जाना भी था. वीडियो में उसने बताया था कि भगवती सागर ने एक मामले में बच निकलने में उसकी मदद की थी.

ये भी पढ़ें विकास दुबे को मिला था राजनीतिक संरक्षण, 2017 के वीडियो में लिया था बीजेपी विधायक भगवती सागर का नाम कानपुर मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, 2.5 लाख का इनाम घोषित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget