एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश: देवास में 13 साल की लड़की का अपहरण के बाद गैंग रेप, अबतक 6 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले में पढ़ाई कर रही 13 साल की एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर गैंग रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता की नाबालिग सहेली ने आरोपियों की मदद की. पुलिस ने रेप करने और उनका सहयोग करने के मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं.

देवास जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावती ने रविवार को बताया, '13 साल की बच्ची का अपहरण कर गैंग रेप करने के मामले में आरोपियों की मदद करने वाली एक नाबालिग लड़की सहित कुल छह आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, तीन आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.'

उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता का अपहरण 15 जून को देवास रेलवे स्टेशन से उसकी नाबालिग सहेली की मदद से किया गया था. वहीं 16 जून को पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली देवास में की थी.

मध्यप्रदेश के रतलाम की रहने वाली है पीड़ित लड़की

कृष्णा ने कहा कि पीड़ित लड़की मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रहने वाली है और देवास में अपनी मौसी के घर पर रह कर पढ़ाई करती है. पीड़िता की आरोपी सहेली देवास रेलवे स्टेशन से उसे अपनी एक्टिवा में बिठाकर शहर के एक होटल में ले गई और होटल के रिशेप्सनिस्ट ने बिना पहचान पत्र के एक कमरा बुक कर दिया, जहां पर आरोपी रोहित खटीक (23), अजय खटीक (20) और विशाल गोस्वामी ने उसके साथ बारी—बारी से बलात्कार किया.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को अपने दो अन्य साथियों अमन खटीक (18) और नितेश तिवारी (19) के हवाले कर दिया. इन दोनों ने भी पीड़िता के साथ रेप किया और भगाकर राजस्थान के जयपुर ले गये.

जयपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी

कृष्णा ने बताया कि जयपुर अपराध शाखा पुलिस की मदद से इन दोनों आरोपियों और पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया गया. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 368 और पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है.

कृष्णा ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमन, नितेश, लोकेश लाल (35) और तीन नाबालिग हैं, जिनमें पीड़िता की नाबालिग सहेली और दो होटल के कर्मचारी हैं. वहीं, रोहित, अजय और विशाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

पुलिस अधीक्षक देवास की तरफ से इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को 10,000 रूपये इनाम देने की घोषणा की है.

यह खबर भी पढ़ें- 

यूपी: कानपुर में बालिका संरक्षण गृह में सात लड़कियां हुईं गर्भवती, प्रियंका गांधी ने साधा सीएम योगी पर निशाना

मिसाल: मुंबई के बिल्डर ने क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सौंपी अपनी 19 मंजिला बिल्डिंग, 300 कोरोना मरीज़ शिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget