एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: 29 सितंबर को गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, ये है पूरा कार्यक्रम

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में 30 सितंबर को पीएम मोदी गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अहमदाबाद मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, इसके साथ ही पीएम मेट्रो की सवारी भी करेंगे.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर से गुजरात में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Gandhi Nagar Mumbai vande Bharat Express) और अहमदाबाद मेट्रो रेल (Ahmedabad Metro Rail) को हरी झंडी दिखाएंगे और 29,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

पीएम मोदी की हरी झंडी मिलते ही 30 सितंबर से गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी. अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि परियोजनाएं सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में फैली हुई हैं और इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को विकसित करना और गतिशीलता के साथ ही लोगों के जीवन को आसान बनाना है. इन परियोजनाओं की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव समारोह में भी शामिल होंगे.

गुजरात को कई सौगातें देंगे पीएम मोदी

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ बीजेपी ने 1995 से राज्य में एक प्रचंड जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है और इस बार भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी अब अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू करेगी और बड़े नेताओं का गुजरात दौरा जारी रहेगा.

इसके साथ ही पीएम मोदी भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे और 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे, जो पहली बार गुजरात में हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री की व्यस्तताओं में ड्रीम सिटी के पहले चरण का उद्घाटन भी शामिल है. यह एक ऐसी परियोजना है, जिसका उद्देश्य सूरत में हीरा व्यापार व्यवसाय को तेजी प्रदान करना है.

वह एक ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे तीर्थयात्रियों को अंबाजी की यात्रा करने में आसानी होगी. मोदी अंबाजी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे. वह वहां महाआरती में भी शामिल होंगे. बयान के अनुसार, पीएम मोदी अंबाजी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

मेट्रो रेल की सवारी करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का पहला चरण शामिल है और साथ ही वे गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस से कालूपुर रेलवे स्टेशन की सवारी भी करेंगे.

सूरत में उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं की कुल लागत 3,400 करोड़ रुपये से अधिक है तो वहीं भावनगर में, पीएम मोदी जिस परियोजना की आधारशिला रखेंगे वह 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की है. इसके साथ ही पीएम वहां कई विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

उद्धव गुट को झटका: SC बोला- चुनाव आयोग ही तय करेगा असली शिवसेना कौन, नहीं लगा सकते कार्यवाही पर रोक

Rajasthan: मंत्री प्रताप खाचरियावास बोले- विधायकों का इस्तीफा पारिवारिक मामला, हम सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget