एक्सप्लोरर

Gaganyaan Mission: ISRO को मिली सफलता, L110 स्टेज के लिए ह्यूमन रेटेड विकास इंजन परीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा

L110 Stage Of Gaganyaan Programme: इसरो को गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में अहम सफलता मिली है. एल110 चरण के लिए ह्यूमन रेटेड विकास इंजन के परीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.

ISRO Human Rated Vikas Engine Test Campaign: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम लिए एक और सफलता मिली है. इसरो ने गगनयान कार्यक्रम के L110 चरण के लिए ह्यूमन रेटेड विकास इंजन के परीक्षण अभियान का सफल समापन कर लिया है.

इसरो ने जानकारी दी कि महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्सन कॉम्पलेक्स (IPRC) में गुरुवार (6 अप्रैल) को ह्यूमन रेटेड L110-G विकास इंजन का आखिरी लंबी अवधि का गर्म परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया गया, जोकि 240 सेकेंड की योग्यता अवधि के लिए निर्धारित था.

इसरो ने परीक्षण को बताया मील का पत्थर  

इसरो ने बताया कि इस परीक्षण का सफल समापन गगनयान के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में एक प्रमुख मील का पत्थर है. परीक्षण के लिए ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (LVM3-G) के एयर-लिट लिक्विड कोर स्टेज में दो एल110-जी विकास इंजन कलस्टर कॉन्फिग्रेशन (समूह विन्यास) में लगाए गए थे. इसरो ने बताया कि इस परीक्षण के साथ इंजन के सभी निर्धारित योग्यता परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं.

इसरो ने बताया कि गगनयान के लिए एल110 चरण को डिजाइन करने और उसे अमली जामा पहनाने का काम लिक्विड प्रोपल्सन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) में किया गया. असेंबली (चीजों को इकट्ठा करने), इंटीग्रेशन (एकीकरण) और परीक्षण का काम इसरो प्रोपल्सन कॉम्पलेक्स (आईपीआरसी) में किया गया. वहीं, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की ओर से इंजन गिंबल कंट्रोल सिस्टम विकसित किया गया था.

तीन की साल की अवधि में इसरो को मिली अहम उपलब्धि

इसरो के मुताबिक, विकास इंजन पंप-फेड गैस जनरेटर साइकल में स्टोरेबल प्रोपलेंट्स का इस्तेमाल करता है. इंजन के गर्म परीक्षण आईपीआरसी के प्रिंसिपल टेस्ट स्टैंड में चरण-दर-चरण तरीके से किए गए. 1215 सेकेंड की कुल अवधि में 9 इंजनों के 14 गर्म परीक्षण किए गए, जिसमें 240 सेकंड के चार लंबी अवधि के परीक्षण शामिल थे. इसरो तीन साल की छोटी अवधि के भीतर ह्यूमन रेटेड एल110-जी विकास इंजन योग्यता को पूरा कर सका है. ये परीक्षण इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए.

यह भी पढ़ें- New Rule For Online Gaming: सट्टेबाजी और दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम प्रतिबंधित, सरकार ने जारी किए नए नियम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget